*राजहरा में 5 दिवसीय बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट संपन्न, 70 खिलाड़ियों ने दिखाया दम*

*राजहरा में 5 दिवसीय बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट संपन्न, 70 खिलाड़ियों ने दिखाया दम*

*राजहरा में 5 दिवसीय बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट संपन्न, 70 खिलाड़ियों ने दिखाया दम*
*राजहरा में 5 दिवसीय बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट संपन्न, 70 खिलाड़ियों ने दिखाया दम*
 राजहरा बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में पांच दिवसीय रैंकिंग टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 10 जून से 14 जून तक स्थानीय बीएसपी राजहरा क्लब में हुआ। ग्रीष्मकालीन अवकाश में आयोजित इस टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न स्कूलों से 70 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया।

खिलाड़ियों को तीन आयु वर्ग में बांटा गया था। सब जूनियर वर्ग में कक्षा 1 से 5वीं, जूनियर वर्ग में कक्षा 6वीं से 8वीं और सीनियर वर्ग में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के खिलाड़ी शामिल हुए।
परिणाम में सब जूनियर वर्ग में रेयांश तिवारी प्रथम, आदित्य शर्मा द्वितीय और प्रेरणा मंडाले तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में कुमार अदवित ने प्रथम, अभिज्ञान बास्के ने द्वितीय और नैतिक जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में सोहम कुकरेजा प्रथम और नमन कराडे द्वितीय एवं मित तलरेजा तृतीय स्थान पर रहे।

राजहरा क्लब के बैडमिंटन प्रशिक्षक अमित बादल तिवारी ने बताया कि यह टूर्नामेंट पिछले 10 वर्षों से उनके और संपत राव मंडाले के सहयोग से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस बार भी 70 से अधिक बच्चों की भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाया।
बच्चों के पुरूस्कार वितरण में प्रमुख रूप से उपस्थित खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद अंसारी और भारतीय जनता पार्टी राजहरा मंडल अध्यक्ष 
 अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साह वर्धन किया और विजेता खिलाड़ियों के साथ -साथ सभी खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह भेंट किया। उपस्थित सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खदान मजदूर संघ संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने कहा कि राजहरा बैडमिंटन ऐशोशियेशन के तत्वावधान में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में जितने भी खिलाड़ियों ने भाग लिया है सभी को बहुत बहुत बधाई और जिस तरह राजहरा बैडमिंटन ऐशोशियेशन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग कर बच्चों को एक अच्छा मंच उपलब्ध कराया और जिस एकाग्रता और जिम्मेदारी के साथ बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया वह काबिले तारीफ है।और वही आपकी सफलता की कुंजी है। खेल शरीर में स्फूर्ति लाता है और मन को एकाग्र करता है, जो पढ़ाई के लिए भी उतना ही जरूरी है। जिस तरह से आप लोगों आज राजहरा बैडमिंटन ऐशोशियेशन का नाम पूरे बालोद जिले में रौशन किया है। अपने कोच बादल तिवारी सर का नाम रौशन किया है अपने परिवार का नाम रौशन किया है। मैं आशा करता हूं कि इसी तरह आप लोग एक पूरे प्रदेश और देश में नगर और राजहरा बैडमिंटन ऐशोशियेशन का नाम रौशन करोगे।आप इसी लगन से अपने परिवार, स्कूल, नाम रोशन करें। इन्हीं शुभकामनाओं के साथ सभी खिलाड़ियों को पुनः बधाई दी।
इस अवसर पर राजहरा बैडमिंटन ऐशोशियेशन के सभी खिलाड़ियों की उपस्थिति थी।
धन्यवाद

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3