इंदिरा गांधी द्वारा लगाया गया 25 जून 1975 को आपातकाल के 51वीं बरसी, भारतीय लोकतंत्र इतिहास का सबसे काला अध्याय ।
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 25-06-2026
दिन - बुधवार
स्थान -भाजपा जिला कार्यालय जुंगेरा बालोद।
इंदिरा गांधी द्वारा लगाया गया 25 जून 1975 को आपातकाल के 51वीं बरसी,
भारतीय लोकतंत्र इतिहास का सबसे काला अध्याय ।
भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे विवादास्पद दौर।
आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय आपातकाल को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, इस प्रेस वार्ता के मुख्य वक्ता पूर्व सांसद व छत्तीसगढ़ राज्य भंडारण निगम के अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू रहे।
आपातकाल की 51 वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता को सांसद चंदूलाल साहू ने संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय बताते हुए कहा कि तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने सत्ता बचाने के लिए लोग तांत्रिक संस्थाओं संविधान और नागरिक के मौलिक अधिकारों का दमन किया।
25 जून भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस है और देश को इस ऐतिहासिक घटना को सदैव स्मरण रखना होगा लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष त्याग और बलिदान नहीं देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की पूर्ण स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया ।
उन्होंने कहा कि आपातकाल की विभिषिका और उससे मिली सीख को नई पीढ़ी तक पहुंचना भारतीय जनता पार्टी का दायित्व है,ताकि भविष्य में लोकतंत्र पर ऐसी किसी भी आघात की पूरनावृत्ति ना हो।
श्री साहू ने कहा आपातकाल के दौरान देशभर के विपक्षी नेताओं पत्रकारों सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र समर्थकों को जेल में बंद किया गया प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई तथा न्यायपालिका एवं अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाया गया।
उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले हजारों कार्यकर्ताओं नेताओं के त्याग एवं बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता।
आपातकाल के दौरान देशभर में नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए गए और हजारों राजनीतिक कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया गया उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी, सहित अनेक विपक्षी नेताओं को बिना किसी अपराध की गिरफ्तार कर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास किया गया।
श्री साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आपातकाल की विशेषता को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, ताकि लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के प्रति जन जागरूकता बनी रहे।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नागरिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता से ही मजबूत होता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और आज भारत विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक के रूप में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।
इस प्रेस वार्ता में उपस्थित रहे पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, जिला उपाध्यक्ष पवन सोनबरसा, जिला मंत्री प्रेम साहू, जिला प्रवक्ता जितेन्द्र साहू, जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कमल पनपालिया
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद