*योग से निरोग जीवन का संदेश : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, आयोजित हुआ योग संगम कार्यक्रम*

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में "योग संगम" कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पालकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणजनों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक,
 मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय से नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही सफल जीवन की कुंजी है। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि उगेंद्र देवांगन, पंचायत सचिव नारायण दास चेलक, रोजगार सहायक शाखा राम कोशले, अनेक गणमान्य नागरिक, पालकगण, विद्यार्थी तथा शिक्षक तारकेश्वर कुमार धीवर की सक्रिय उपस्थिति रही

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3