" कुम्हारी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव "

" कुम्हारी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव "

" कुम्हारी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव "
" कुम्हारी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव "
मोहला -मानपुर -अं. चौकी जिला अंतर्गत विकासखंड मानपुर के ग्राम कुम्हारी में दिनांक 23-06-2026 दिन मंगलवार को संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया |संकुल के 8 प्राथमिक विद्यालय 3 माध्यमिक विद्यालय तथा एक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के लगभग 400 छात्र -छात्राएं कार्यक्रम में सम्मिलित रहे |मुख्यातिथि श्रीमती पुष्पा मंडावी अध्यक्ष जनपद पंचायत मानपुर व शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी के प्राचार्य श्रीमती अल्का विनीलाल तथा समस्त अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए |शासकीय प्राथमिक शाला कुम्हारी,माध्यमिक शाला कुम्हारी शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी के छात्राओं के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी का वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया |
 मुख्यातिथि श्रीमती पुष्पा मंडावी तथा कार्यक्रम में पधारे अतिथियों के द्वारा नव प्रवेशी छात्र -छात्राओं को पाठ्यपुस्तक व गणवेश वितरण किए साथ ही नव प्रवेशी छात्र -छात्राओं का मुंह मीठा कर आत्मीय स्वागत अभिनन्दन किया गया | अपने सम्बोधन में विशिष्ट अतिथि श्री रोहित कुमार कोमा पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कुम्हारी के द्वारा कहा गया, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शाला विकास एवं प्रबंधन समिति का सहयोग व मार्गदर्शन आवश्यक है | इस अवसर पर स्कूली बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया |
                     कार्यक्रम में मुख्यरूप से श्रीमती पुष्पा मंडावी अध्यक्ष जनपद पंचायत मानपुर,श्रीमती अल्का विनीलाल प्राचार्य शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी, रोहित कुमार कोमा पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कुम्हारी, शंकर साय आंचला अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति कुम्हारी, सुकदेव पूरमें, सुंदराम उसेंडी, सुभेराम सोरी, पन्ना कोरेटी, बसीर खान सेवादल संयुक्त सचिव,कुंज बिहारी साहू व्याख्याता कुम्हारी, बिसनाथ जामड़े, चोवाराम ठाकुर संकुल समन्वयक कुम्हारी, नोहर सिंह रावटे, धनेश्वरी ढाले, रूपेंद्र कुमार नन्दे, बलिराम साहू, भगवती यादव, कलेश्वर प्रसाद ध्रुव, घनश्याम सिंह बोगा, मानिक लाल कोठारी, तुलसी राम पुरामें, सुशीला लाउत्रे, प्रदीप कुमार मण्डवी, रोशन कुमार साहू, अगसिया भुआर्य, भगेश्वरी भुआर्य, हुलसी भुआर्य, टिकेश्वरी ठाकुर, वशिष्ठ कुमार नागराज, दरियाव दुग्गा, अजित महेश्वरी, नईम खान,गोपाल सिंह देहारे, दिलीप कुमार खुटेल, धनेश्वर राम देहारी, टेमन लाल भुआर्य, भानुप्रताप सिन्हा, बसंत पाटिल, सतीश साहू, रूचि दिवाकर, दुर्गा सिन्हा, दिनेश साहू, रुखमनी भुआर्य,छात्र -छात्राओं के साथ ही संकुल के समस्त स्कूलों के स्वीपर, रसोईया भारी संख्या में ग्रामीणजन पालक, शिक्षक - शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए | श्री बिसनाथ जामड़े प्रधान पाठक माध्यमिक शाला कुम्हारी के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, ग्राम वासियों, छात्र -छात्राओं की उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किए |कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्राथमिक शाला फुलकोड़ो के प्रधानपाठक श्री भक्ता राम मंडावी के द्वारा किया गया |

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3