शासकीय आईटीआई दल्लीराजहरा में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, 'मां भगवती बाड़ी' में महक रहे पौधे

दल्लीराजहरा। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI), दल्लीराजहरा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था परिसर में पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फलदार, फूलदार और औषधीय प्रजातियों के सात पौधों का रोपण किया गया, जिनमें मुख्य रूप से जामुन, इमली, नीम और गुड़हल शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि पर्यावरण को सहेजने के संकल्प के साथ संस्था में दो वर्ष पूर्व 'मां भगवती बाड़ी' की स्थापना की गई थी। इस बाड़ी में वर्तमान में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 50 पौधे लहलहा रहे हैं, जो संस्था परिसर की सुंदरता और हरियाली को बढ़ा रहे हैं। समय-समय पर इन पौधों की उचित देखरेख की जाती है, जिससे ये अब बड़े और फलदायी हो रहे हैं।
वृक्षारोपण के इस सराहनीय कार्यक्रम में संस्था के प्रशिक्षण अधिकारियों और प्रशिक्षणार्थियों (छात्रों) ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रशिक्षण अधिकारी चन्दप्रकाश कश्यप, फनील कुमार, विरेन्द्र कुमार बघेल, टिकेश्वर साहू और संतोष कुमार चौधरी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों और प्रशिक्षणार्थियों ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा और उनके नियमित संवर्धन का संकल्प लिया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3