*युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ 'मन की बात' कार्यक्रम, DLP प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को मिली डिजिटल संगठन की नई दिशा*
*प्रेस विज्ञप्ति*
---------------------
*युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ 'मन की बात' कार्यक्रम, DLP प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को मिली डिजिटल संगठन की नई दिशा*
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जिला भिलाई द्वारा जिला अध्यक्ष श्री सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में आज प्रियदर्शिनी परिसर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों को आत्मसात किया।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, युवा शक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सकारात्मक परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डालते हुए देशवासियों का आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाए। प्रधानमंत्री के विचारों से उपस्थित कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा के प्रति नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्राप्त हुई।
कार्यक्रम के उपरांत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा DLP (Digital Learning Platform) के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग, संगठनात्मक कार्यों में तकनीक की भूमिका, सोशल मीडिया के माध्यम से जनसंपर्क को सशक्त बनाने तथा संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को निरंतर दक्ष बनाने तथा संगठन की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे जी, भाजपा जिला मंत्री पारस जंघेल ,जिला मीडिया सह प्रभारी सूरज जायसवाल,युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री आकाश सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के जिला भिलाई प्रभारी श्री मुकेश साहू जी, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं भाजपा के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जारीकर्ता :
जयंत शर्मा
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला भिलाई