रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*पल्स पोलियो महा अभियान का सफल आयोजन 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई गई पोलियों की खुराक*
खरोरा
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज नगर पंचायत खरोरा के विभिन्न वार्डों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षा प्रदान करने के लिए दवा पिलाई गई. इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई.
अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने में नगर की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मुख्य भूमिका निभाई. केंद्रों पर सुबह से ही दवा पिलाने के लिए पालकों और बच्चों की भीड़ जुटने लगी थी. कार्यकर्ताओं ने न केवल केंद्रों पर आए बच्चों को दवा पिलाई.
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और पार्षदों ने वार्ड वासियों से अपील की कि वे 5 वर्ष तक के अपने सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के संकल्प को मजबूती दी जा सके.
नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अनिल सोनी के नेतृत्व में विभिन्न केंद्रों का दौरा किया गया. इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि नगर के सभी नौनिहालों को इस सुरक्षा चक्र में शामिल करना हमारी प्राथमिकता है. कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से सुमित सेन, पुणेंद्र पाध्याय, शरद साहू, पंचराम यादव और यशवंत वर्मा सहित स्थानीय वार्ड पार्षद विशेष रूप से उपस्थित रहे.