नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों ने थाना पहुंचकर कोयला रैक प्वाइंट को हटाने दिया ज्ञापन।

नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों ने थाना पहुंचकर कोयला रैक प्वाइंट को हटाने दिया ज्ञापन।

 नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों ने थाना पहुंचकर कोयला रैक प्वाइंट को हटाने दिया ज्ञापन।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
छत्तीसगढ़।

 नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों ने थाना पहुंचकर कोयला रैक प्वाइंट को हटाने दिया ज्ञापन।

 तिल्दा नगर पालिका क्षेत्र में राघव मिनरल्स द्वारा संचालित रेलवे साइडिंग कोयला लोडिंग कार्य से फैल रहे प्रदूषण दुर्घटनाओं एवं जनहित को देखते हुए उक्त साइडिंग को नगर क्षेत्र से हटाने या स्थानांतरित करने नगर पालिका के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा के नेतृत्व में पार्षदों ने नेवरा थाना में ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत राघव मिनरल्स द्वारा संचालित रेलवे साइडिंग एवं कोयला लोडिंग से समस्याएं उत्पन्न हो रही है।
ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त रेलवे साइडिंग घनी आबादी एवं मुख्य मार्ग के समीप संचालित की जा रही है जहां प्रतिदिन भारी मात्रा में कोयला एवं अन्य खनिज पदार्थ का परिवहन एवं भंडारण किया जाता है इससे पूरे नगर क्षेत्र में अत्यधिक धूल एवं प्रदूषण फैल रहा है।
 कोयला परिवहन करते समय कोयला के कण जमीन पर गिरने के कारण सड़क पर चलना दूभर हो रहा है,जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही है तथा आम नागरिकों, स्कूली बच्चों, व्यापारियों एवं आम राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।
 ज्ञापन में आगे कहा गया है कि नगर वासियों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बावजूद अभी तक प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई है,प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां बढ़ रही है तथा नागरिकों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है यह स्थिति नगर क्षेत्र की शांति स्वच्छता एवं सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि उक्त संचालित रेलवे साइडिंग को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया जाए।
ज्ञापन नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी को दिया गया, साथ ही रेलवे के उच्च अधिकारियों को भी इसकी प्रतिलिपि भेजी गई है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा, सभापति ईश्वर यदु, संतोष यादव, पार्षदगण सतीश निषाद, जयेश पैकरा, श्रीमती नीता वर्मा , श्रीमती अन्नपूर्णा कश्यप, लक्ष्मीचंद नागवानी, प्रेम कोसले, यशवंत सेन, राजेश निर्मलकर, चरण जांगड़े आदि उपस्थित हुए।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3