*राहुल गांधी का प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को “गद्दार” कहना उनकी राष्ट्रविरोधी मानसिकता को दर्शाता है – भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे*
*राहुल गांधी का प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को “गद्दार” कहना उनकी राष्ट्रविरोधी मानसिकता को दर्शाता है – भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह नकारात्मक, राष्ट्रविरोधी और समाज को बांटने वाली राजनीति पर उतर आई है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि राहुल गांधी का बयान एक बार फिर साबित करता है कि वे न तो देश की वास्तविक स्थिति को समझते हैं और न ही उन्हें देशहित की कोई चिंता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को “गद्दार” कहना तथा “हिंदुस्तान को बेच दिया” जैसे अमर्यादित और घृणित आरोप लगाना न केवल बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक मर्यादाओं और देश की जनता का भी खुला अपमान है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान उनकी हताशा और राजनीतिक निराशा को दर्शाता है।हर बार वो अपनी भाषा से साबित करते हैं कि वो मानसिक रूप से अपरिपक्व हैं।देश की जनता लगातार कांग्रेस पार्टी को नकार रही है और भाजपा को समर्थन दे रही है,जिससे कांग्रेस नेतृत्व मानसिक संतुलन खो बैठा है।जब-जब देश विकास की नई ऊंचाइयों को छूता है,तब-तब कांग्रेस नेता भारत की छवि खराब करने और भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में शामिल हो रहा है।भारत की विदेश नीति मजबूत हुई है,सेना का मनोबल बढ़ा है,गरीबों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू हुई हैं और देश डिजिटल, औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।ऐसे नेतृत्व को “गद्दार” कहना वास्तव में उन करोड़ों देशवासियों का अपमान है जिन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से इस सरकार को चुना है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को देशहित की राजनीति करने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए। कांग्रेस के शासनकाल में देश ने भ्रष्टाचार,घोटाले,आतंकवाद और कमजोर नेतृत्व देखा।आज वही कांग्रेस भाजपा सरकार की लोकप्रियता से घबराकर झूठ,भ्रम और नफरत की राजनीति कर रही है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि राहुल गांधी का प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को “गद्दार” कहना उनकी राष्ट्रविरोधी मानसिकता को दर्शाता है।जो नेता देश की सुरक्षा, विकास और विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले नेतृत्व को अपमानित करता है,वह स्वयं देश की जनता के सामने जवाबदेह है। कांग्रेस पार्टी की राजनीति अब “देश बेचने” और “देश तोड़ने” की राजनीति बन चुकी है।कांग्रेस केवल समाज में भ्रम, वैमनस्य और अस्थिरता फैलाने का कार्य कर रही है।