*करियादामा चौक में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि, गिरीश देवांगन सहित कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि*
रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*करियादामा चौक में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि, गिरीश देवांगन सहित कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि*
खरोरा।
आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) के अवसर पर करियादामा चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम (CMDC) के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित एवं सूत की माला पहनाकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी वर्मा, जिला महामंत्री श्रीमती नीतू साहू सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए गिरीश देवांगन ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने देश में डिजिटल और कंप्यूटर क्रांति की नींव रखी। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करते हुए महिलाओं और युवाओं को राजनीतिक भागीदारी का अवसर दिया। उनका जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी वर्मा ने कहा कि राजीव गांधी युवाओं के सबसे बड़े शुभचिंतक थे। उन्होंने मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर युवाओं को लोकतंत्र में सीधी भागीदारी का अधिकार दिया।
जिला महामंत्री श्रीमती नीतू साहू ने कहा कि राजीव गांधी महिला सशक्तिकरण के अग्रदूत थे। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू कर उन्होंने महिलाओं को नेतृत्व का अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान आतंकवाद विरोधी शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर सुरेन्द्र गिलहरे, बबलू भाटिया, खूबी डहरिया, शशांक चन्द्राकर, कपिल नशीने, सुरेन्द्र गेंडे, प्रदीप मढ़रिया, सविता देवांगन, धनेशराम वर्मा, रामसनेही वर्मा, खूबराम वर्मा, ओंकार साहू, डहबार नायक, कल्लूराम वर्मा, भानुप्रताप भट्ट, रविन्द्र कुर्रे, अमित उइके, बैसाखू यदु, लेकेश्वर यादव, प्रहलाद यादव, कपील नवरंगे, अरुण वर्मा, देवेन्द्र मानिकपुरी, संतोष गांगुली, उपसरपंच वेदप्रकाश वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि दुर्गेश वर्मा, छबिला सेन, धनेन्द्र खरेले, राजेश देवांगन, मोहित भट्ट, राधेश्याम ध्रुव, सुमित ध्रुव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।