ग्राम पंचायत मुजगहन में विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना हेतु जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने सीईओ को सौंपा मांग पत्र

ग्राम पंचायत मुजगहन में विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना हेतु जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने सीईओ को सौंपा मांग पत्र

ग्राम पंचायत मुजगहन में विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना हेतु जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने सीईओ को सौंपा मांग पत्र
प्रेस विज्ञप्ति

ग्राम पंचायत मुजगहन में विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना हेतु जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने सीईओ को सौंपा मांग पत्र
      लगातार लो-वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों और किसानों के हित में उठाई मांग। शासकीय व पंचायत भूमि के चिन्हांकन और प्रशासनिक समन्वय के लिए आवश्यक अनुशंसा जारी करने का किया आग्रह।
धमतरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मुजगहन और उसके आसपास के ग्राम रत्नाबांधा,लोहरसी, पोटियाडीह क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही बिजली की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए क्षेत्र क्रमांक-15 के जनपद सदस्य श्री कीर्तन मीनपाल ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने आज जनपद पंचायत धमतरी के सामान्य सभा के बैठक में अपने क्षेत्र के प्रमुख समस्या को जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपकर ग्राम पंचायत मुजगहन में एक नए विद्युत उप-केंद्र (सब-स्टेशन) की स्थापना हेतु विद्युत विभाग को आवश्यक पत्र एवं अनुशंसा जारी करने की पुरजोर मांग की है। सब-स्टेशन के दूरी कारण क्षेत्रवासी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सीईओ को सौंपे गए पत्र में जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने बताया कि मुजगहन और इसके आसपास का पूरा क्षेत्र वर्तमान में तेजी से विकसित हो रहा है। यहाँ की आबादी बढ़ने के साथ-साथ कृषि और व्यावसायिक गतिविधियों में भी भारी विस्तार हुआ है। इसके बावजूद, वर्तमान में इस पूरे क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति काफी दूर स्थित सब-स्टेशन से होती है। इस दूरी के कारण ग्रामीणों, किसानों और छोटे व्यापारियों को निम्नलिखित गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लो-वोल्टेज की निरंतर समस्या: मुजगहन और आसपास के गाँवों में लगातार लो-वोल्टेज बना रहता है, जिसके कारण घरेलू उपकरण ठीक से काम नहीं करते और किसानों के सिंचाई पंप भी सुचारू रूप से नहीं चल पाते।
कृषि कार्य में भारी बाधा यह क्षेत्र पूर्णत कृषि प्रधान है, लेकिन बिजली की अघोषित कटौती और आंख-मिचौली के कारण किसानों को समय पर फसलों की सिंचाई करने में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासनिक एवं जन विकास में रुकावट ,सुचारू बिजली व्यवस्था न होने से क्षेत्र के शासकीय संस्थानों, स्कूलों और छोटे व्यवसायों पर भी इसका विपरीत और नकारात्मक असर पड़ रहा है। प्रशासनिक समन्वय और भूमि आवंटन की मांग
जनपद सदस्य श्री मीनपाल ने पत्र के माध्यम से रेखांकित किया कि क्षेत्र के इस संकट को दूर करने और ग्रामीणों व किसानों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायत मुजगहन में एक नए विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना किया जाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है। चूंकि इस परियोजना के लिए शासकीय/पंचायत भूमि के चिन्हांकन और प्रशासनिक समन्वय की आवश्यकता होगी, इसलिए इसमें जनपद सीईओ की मुख्य भूमिका अपेक्षित है। त्वरित कार्रवाई की उम्मीद श्री कीर्तन मीनपाल ने जनपद सीईओ से सादर अनुरोध किया है कि जनहित और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए, विद्युत विभाग के सक्षम अधिकारियों को जनपद पंचायत की ओर से आवश्यक पत्र व अनुशंसा जल्द से जल्द जारी की जाए। साथ ही, आगामी समय में भूमि आवंटन संबंधी प्रक्रियाओं को गति देने हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाए। उन्होंने सहानुभूतिपूर्वक एवं त्वरित कार्रवाई की आशा व्यक्त की है।इस महत्वपूर्ण मांग पत्र की प्रतिलिपि माननीय कलेक्टर महोदय (जिला-धमतरी), कार्यपालन अभियंता संभाग-धमतरी और सरपंच/सचिव ग्राम पंचायत मुजगहन को भी सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3