प्रेस विज्ञप्ति
ग्राम अरसनारा में सीसी रोड, नाली निर्माण एवं सामुदायिक भवन का भूमिपूजन संपन्न
ग्राम अरसनारा में सीसी रोड, नाली निर्माण एवं सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश ‘निक्की’ भाले शामिल हुए।
अन्य अतिथियों में सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, राजा पाठक सांसद प्रतिनिधि, रानी बन्छोर पाटन मंडल अध्यक्ष, ज्योतिप्रकाश साहू अध्यक्ष दरबारमोखाली मंडल, सुलेन साहू,पुष्पा मानिकपुरी पूर्व सरपंच,डेहर लाल साहू, मेहतर वर्मा, केवल देवांगन, पोखन लाल साहू, सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
स्वागत भाषण सरपंच खिलेश्वरी साहू ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए माननीय विजय बघेल जी सांसद का निर्माण कार्यो की स्वीकृति हेतु आभार प्रगट किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रानी बंछोर ने सांसद निधि से विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन पर आभार व्यक्त किया और कहा कि गांव में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। कमलेश वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पाटन विधानसभा में भाजपा का विधायक नहीं होने के बावजूद क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी हैं।
मुख्य अतिथि विजय बघेल ने सभी ग्रामवासियों को इस शुभ अवसर की बधाई देते हुए कहा कि जनता के हित में जो भी कार्य होंगे, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है और पाटन विधानसभा क्षेत्र में भी लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सरपंच हरिशंकर साहू ने किया।
कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी सोनू साहू, उपसरपंच जय प्रकाश साहू,कृष्णकुमार साहू,हरप्रसाद
आडिल,टीकाराम देवांगन, पंचगण राहुल साहू, गायत्री वर्मा, अंकिता साहू, रेणुका सपहा, जितेश्वरी विश्वकर्मा, रानी कौशिक, देवेन्द्र साहू, यशवंत साहू,ललिता साहू, मुकेश निर्मलकर, चित्ररेखा साहू एवं लव कुमार बनपेला,पुनराम साहू, साहू,रामकृष्ण निर्मल,लक्षमन साहू,शीतल साहू,गजाधर ठाकुर,नंदकुमार साहू,भुवन बनपेला,कोमल वैष्णव,पंचायत सचिव पोषण सपहा, रमाकांत साहू,संतोष साहू,नरांतक साहू,अरुण साहू,रमेश वर्मा,कमलेश साहू,नरेंद्र कौशिक,सोनू साहू, तन्मय धुरंधर, हनुमान वैष्णव,किशन साहू, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।