तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा
9424211900
राज्यसभा सांसद बनने के पश्चात लक्ष्मी वर्मा का प्रथम नगर आगमन किया गया जोरदार स्वागत।
राज्यसभा निर्वाचित होने के बाद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा का प्रथम तिल्दा नेवरा आगमन हुआ जहां पर जोरदार स्वागत किया गया।
सर्वप्रथम अग्रवाल होंडा के पास नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल के नेतृत्व में उनका अतिसी स्वागत हुआ यहां पर अग्रवाल होंडा के संचालक देवेंद्र अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अमिश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर लक्ष्मी वर्मा का स्वागत किया।
तत्पश्चात जनपद पंचायत कार्यालय के सामने जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष टिकेश्वर सोनू मनहरे के नेतृत्व में लक्ष्मी वर्मा का भव्य स्वागत किया गया यहां पर बड़ी संख्या में जनपद पंचायत सदस्य गण सरपंचगण आदि सहित जनपद अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे के समर्थक भारी संख्या में उपस्थित हुए।
तत्पश्चात भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष व पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन के नेतृत्व में लक्ष्मी वर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। यहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई।
देर शाम तक स्वागत का सिलसिला जारी है जहां अपने स्वागत से राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा अभिभूत हो गई वहीं जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा, भाजपा नेता राम पंजवानी, सौरभ जैन आदि उनके साथ उपस्थित रहे।