आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया गया है।
रायपुर जिला में सुशासन तिहार दिनांक 01 मई 2026 से 10 जून 2026 तक आयोजित है। जनपद पंचायत तिल्दा-नेवरा के ग्राम पंचायत परसदा (क०) में दिनांक 22.05.2026 को सुशासन तिहार आयोजित है। जिसमें आस-पास के 22 ग्राम पंचायतों के आम जनता की समस्याओं का निराकरण सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा त्वरित निराकरण किया जावेगा। अतः क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में सुशासन तिहार शिविर में उपस्थित होकर राज्य शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें एवं अपने समस्याओं का निराकरण करावे।