*बेटी पूर्वा ने किया सबको गौर्वान्वित।*
राजहरा निवासी अजय सिंह परिहार एवं श्रीमती प्रेमा सिंह की सुपुत्री पूर्वा सिंह ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 95% अंक अर्जित कर सबको गौरवान्वित किया है।
कुमारी पूर्वा सिंह शुरू से ही मेधावी छात्र रही है उन्होंने डीएव्ही स्कूल दल्ली राजहरा में 10वीं तक की शिक्षा ग्रहण की है।,10वीं में भी उन्होंने 93% अंक अर्जित किये थे।
तत्पश्चात आगे की शिक्षा के लिए सेक्टर 10 स्कूल भिलाई में प्रवेश हासिल किया। कड़ी मेहनत करते हुए 12वीं के कॉमर्स संकाय में 95% अंक हासिल कर,उन्होंने अपने स्कूल, शहर, और परिवार का नाम रोशन किया है । कुमारी पूर्वा सिंह दल्ली राजहरा में सिंह ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रबंधक अजय सिंह परिहार एवं वीरांगना ग्रुप भिलाई की सक्रिय सदस्या श्रीमती प्रेमा सिंह की सुपुत्री है। कुमारी पूर्वा सिंह के बड़े भाई हर्षित परिहार पारुल यूनिवर्सिटी गुजरात में इंजीनियरिंग बी टेक के द्वितीय वर्ष के छात्र है। बेटी पूर्वा सिंह की इस सफलता पर सभी इष्ट मित्रों एवं वीरांगना समूह भिलाई के पदाधिकारी ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है ।