*सीजीपीएससी 2021 के शेष अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग दिए जाने पर डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री का जताया आभार*

*सीजीपीएससी 2021 के शेष अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग दिए जाने पर डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री का जताया आभार*

*सीजीपीएससी 2021 के शेष अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग दिए जाने पर डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री का जताया आभार*
*सीजीपीएससी 2021 के शेष अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग दिए जाने पर डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री का जताया आभार*

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) राज्य सेवा परीक्षा 2021 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति एवं पदस्थापना आदेश जारी होने पर दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने 9 मई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से 2021 के शेष चयनित अभ्यर्थियों को तत्काल ज्वाइनिंग प्रदान किए जाने का आग्रह किया था।जिसपर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने शेष चयनित अभ्यर्थियों का ज्वाइनिंग ऑर्डर जारी कर दिया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि लंबे समय से चयनित अभ्यर्थी अपनी ज्वाइनिंग एवं पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे थे।ऐसे में राज्य सरकार द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाना हजारों युवाओं और उनके परिवारों के लिए राहत एवं विश्वास का विषय है।उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं,बल्कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य, उनके आत्मविश्वास एवं मेहनत के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि सीजीपीएससी 2021 परीक्षा से जुड़े विषय को लेकर कई अभ्यर्थी मानसिक तनाव एवं अनिश्चितता की स्थिति से गुजर रहे थे।अनेक युवाओं ने वर्षों की कठिन मेहनत, संघर्ष और प्रतिस्पर्धा के बाद सफलता प्राप्त की थी, लेकिन नियुक्ति में विलंब के कारण उनके भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई थी। ऐसे समय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए नियुक्ति आदेश जारी करना स्वागत योग्य निर्णय है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव युवाओं के हितों के प्रति प्रतिबद्ध रही है।प्रदेश सरकार ने न्यायालयीन प्रक्रिया,प्रशासनिक तथ्यों एवं युवाओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए संतुलित एवं संवेदनशील निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों पर किसी प्रकार का प्रत्यक्ष आरोप या विवाद नहीं था उन्हें नियुक्ति प्रदान करना न्यायसंगत एवं युवाओं के हित में लिया गया निर्णय है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को रोजगार,पारदर्शिता एवं सुशासन देने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।राज्य सरकार का यह कदम युवाओं के प्रशासनिक व्यवस्था पर विश्वास को और मजबूत करेगा तथा प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि प्रदेश के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और सरकार का यह निर्णय भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता को भी सुदृढ़ करेगा।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3