*शासकीय हाई स्कूल कठिया नं. 1 का शानदार परीक्षा परिणाम : 10वीं बोर्ड में 83.33% सफलता, विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय और गांव का गौरव*

प्रेस विज्ञप्ति

 *शासकीय हाई स्कूल कठिया नं. 1 का शानदार परीक्षा परिणाम : 10वीं बोर्ड में 83.33% सफलता, विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय और गांव का गौरव* 
विकासखंड तिल्दा नेवरा अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कठिया नं. 1 का कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक रहा। विद्यालय के कुल 27 विद्यार्थियों में से 11 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 11 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी, 01 विद्यार्थी ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की। वहीं 02 विद्यार्थी कृपांक से उत्तीर्ण हुए तथा 02 विद्यार्थी असफल रहे। इस प्रकार विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 83.33 प्रतिशत रहा, जो विद्यालय परिवार की मेहनत, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का प्रमाण है। विद्यालय के मेधावी छात्र धनेश कुमार धीवर ने 83.66% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आंचल वर्मा ने 74.66% अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि रेणुका धीवर ने 71% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि ने विद्यालय, परिवार और पूरे ग्राम कठिया का मान बढ़ाया है।
विद्यालय के प्राचार्य एस. आर. वर्मा ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि जब शिक्षकगण टीम भावना, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ विद्यार्थियों को शिक्षित करते हैं, तो निश्चित रूप से बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता को शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। ग्राम पंचायत कठिया की सरपंच श्रीमती भुनेश्वरी दाऊ लाल पाल, समस्त पंचगण एवं ग्रामवासियों ने विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विकासखंड शिक्षा अधिकारी पी. आर. दास ने विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विकासखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विद्यालय परिवार को भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए और बेहतर परिणाम देने हेतु शुभकामनाएं दीं। विकासखंड मीडिया प्रभारी धीरेंद्र कुमार वर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी निरंतर अपनी प्रतिभा और परिश्रम से सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3