*संकुल पचरी का गौरव बने लक्ष्य यदु : 94.50% अंकों के साथ प्राथमिक प्रमाण पत्र परीक्षा 2026 में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का मान*
प्रेस विज्ञप्ति
*संकुल पचरी का गौरव बने लक्ष्य यदु : 94.50% अंकों के साथ प्राथमिक प्रमाण पत्र परीक्षा 2026 में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का मान*
विकासखंड तिल्दा नेवरा अंतर्गत संकुल केंद्र पचरी के शासकीय प्राथमिक शाला आलेसुर के प्रतिभाशाली छात्र लक्ष्य यदु ने प्राथमिक प्रमाण पत्र परीक्षा 2026, शिक्षा जिला रायपुर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 94.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर संकुल केंद्र पचरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। लक्ष्य की इस शानदार सफलता से विद्यालय परिवार, माता-पिता एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है। लक्ष्य यदु की इस उपलब्धि पर उनके पिता पवन यदु एवं माता कामिनी यदु ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। लक्ष्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और गुरुजनों के प्रेरणादायी सहयोग से ही वे यह मुकाम हासिल कर सके।
विद्यालय के प्रधान पाठक हेमलाल नेताम सहित शिक्षकगण परसराम देवांगन, जितेंद्र नेताम,महेश्वर एवं सुबोध कुर्रे ने छात्र की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य अशोक कोसले, संकुल समन्वयक कांत कुमार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पी.आर. दास, विकासखंड स्रोत समन्वयक देवेंद्र सिंह ठाकुर तथा विकासखंड मीडिया प्रभारी धीरेंद्र कुमार वर्मा ने भी लक्ष्य यदु को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
लक्ष्य यदु की यह सफलता न केवल शासकीय प्राथमिक शाला आलेसुर, बल्कि संकुल केंद्र पचरी एवं विकासखंड तिल्दा नेवरा के लिए भी गर्व का विषय है। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि लक्ष्य भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।