बेमेतरा:-आशीष कुमार छाबड़ा जी ने बेमेतरा के विभिन्न पेट्रोल पंपों में पहुंचकर किसानों एवं आमजनों की समस्याएं सुनीं

बेमेतरा:-आशीष कुमार छाबड़ा जी ने बेमेतरा के विभिन्न पेट्रोल पंपों में पहुंचकर किसानों एवं आमजनों की समस्याएं सुनीं

बेमेतरा:-आशीष कुमार छाबड़ा जी ने बेमेतरा के विभिन्न पेट्रोल पंपों में पहुंचकर किसानों एवं आमजनों की समस्याएं सुनीं
बेमेतरा:-आशीष कुमार छाबड़ा जी ने बेमेतरा के विभिन्न पेट्रोल पंपों में पहुंचकर किसानों एवं आमजनों की समस्याएं सुनीं
मेघू राणा बेमेतरा।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष, पूर्व विधायक आशीष कुमार छाबड़ा के नेतृत्व में बेमेतरा शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों में “बढ़ती हुई महंगाई पर संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों, किसानों, मजदूरों एवं वाहन चालकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जनभावनाओं को सुना। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि डीजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के कारण खेती-किसानी का कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। किसानों का कहना है कि खेतों में उपयोग होने वाले ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रों के संचालन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही किसानों ने खाद की कमी को लेकर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, वहीं कई स्थानों पर खाद मिल ही नहीं रही है, जिससे आने वाले कृषि कार्य प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। संवाद के दौरान यह भी सामने आया कि जिले के कई पेट्रोल पंपों में डीजल संकट के चलते ताले लगे हुए हैं, जिससे आम नागरिकों एवं परिवहन व्यवस्था पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि एवं आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता, किसान एवं मजदूर वर्ग बेहद परेशान है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष कुमार छाबड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार ऐसी नीतियां लागू कर रही है, जिससे किसान और मजदूर वर्ग आर्थिक संकट एवं परेशानियों में घिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों, मजदूरों एवं आम जनता के साथ खड़ी रही है और बढ़ती महंगाई, डीजल संकट एवं खाद की कमी जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर हर स्तर पर लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसानों और आमजनों के हितों की रक्षा हेतु आंदोलन एवं जनसंवाद लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर मंगत साहू मिथलेश वर्मा सुशीला जोशी शशि प्रभा गायकवाड बाल कुमारी ध्रुव रीता पांडे शकुंतला साहू जनता साहू रूबी सलूजा योगिता साहू झम्मन बघेल सुमन गोस्वामी ललित विश्वकर्मा राजू साहू भरत भूषण साहू मोंटू तिवारी लाला कटारे शक्ति धर दिवान अजय राज सेन वैभव मिश्रा दया सिंह वर्मा प्रकाश ठाकुर टोकेश्वर साहू चंद्र प्रकाश शीतलानी राकेश सोनी नारायण छाबड़ा लाखन सिंह चितरेन वर्मा संजय वर्मा राघवेंद्र मनु शुभम सोनी कोमलपूरी गोस्वामी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3