बेमेतरा:-लक्ष्य फाउंडेशन बेमेतरा ने रचा इतिहास 4th बैच के 20 से अधिक कैडेट्स अग्निवीर भर्ती में चयनित

मेघू राणा बेमेतरा।लक्ष्य फाउंडेशन बेमेतरा द्वारा संचालित सेना भर्ती निशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण संस्था ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल की है। फाउंडेशन के 4th बैच वर्ष 2025-26 के 20 से अधिक कैडेट्स का चयन भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में हुआ है।
दिनांक 25 मई 2026 को अग्निवीर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित किया गया, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से कुल 1163 जवानों का चयन हुआ। 

लक्ष्य फाउंडेशन बेमेतरा पिछले कई वर्षों से युवाओं को निशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण, रनिंग, अनुशासन एवं सेना भर्ती की तैयारी करवा रहा है। फाउंडेशन के प्रशिक्षकों की मेहनत और युवाओं के समर्पण का ही परिणाम है कि लगातार बड़ी संख्या में जवान सेना में चयनित हो रहे हैं।
फाउंडेशन के संस्थापक मुख्य प्रशिक्षक पवन वर्मा व वरिष्ठ प्रशिक्षक रिटायर्ड सूबेदार हरीश अवस्थी तथा मार्गदर्शक लेफ्टिनेंट राहुल वर्मा ( भा. प्रा. सेना ) , बेमेतरा निवासी डॉ गोकुल प्रसाद बंजारे अन्य सदस्यों ने चयनित सभी जवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे बेमेतरा जिले के लिए गर्व की बात है। साथ ही जिन युवाओं का इस बार चयन नहीं हो पाया है, उन्हें निराश न होकर पुनः मेहनत और तैयारी जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ में नए चयनित सब इंस्पेक्टर राधिका यादव , व शहर के , रिटायर्ड फौजी सूर्या सिंह चौहान भी चयनित कैडेट को बहुत बहुत शुभकामना दिए । 

इस अवसर पर चयनित जवानों एवं उनके परिवारों में खुशी का माहौल देखा गया। शहर में युवाओं द्वारा मिठाई बांटकर एवं आतिशबाजी कर खुशी मनाई गई।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3