बेमेतरा:-मानस का महामंथन कल से जुड़ेंगे छग़ की 33 जिले से सैकड़ों मानस मंडलिया
श्री हनुमान चालीसा राष्ट्रीय संत के उपस्थिति के साथ होगा शुभारंभ
मेघू राणा बेमेतरा।श्री हनुमान जी महाराज की कृपा से इस वर्ष 05/05/2026 दिन मंगलवार से मानस दर्शन जीवन अर्पण के छठवें संस्करण का शुभारंभ किया जा रहा है जिसका नाम मानस ब्रह्म गर्भ रखा गया है मानस ब्रह्म गर्भ परिकल्पना के माध्यम से मानस के गर्भ में समाहित ब्रह्म के चिदानंद स्वरूप के दिग्दर्शन से जीवन को धन्य बनाने का यत्किंचित प्रयास किया जा रहा है।
इस विशाल महायज्ञ के लिए कौशिल्या की पुनीत भूमि श्री राघवेंद्र सरकार के ननिहाल दक्षिण कौशल छग के महान विभूतियों का भी आशीर्वाद इस विशाल पटल मानस दर्शन जीवन अर्पण को प्राप्त हो रहा है। इस पुनीत अवसर मे वर्तमान के चल रहे श्री रामकथा समागम रानी सूर्यमुखी स्मृति समारोह राजगामी सम्पदा न्यास राजनांदगाव से छग के गौरव राष्ट्रीय कथावाचक परम श्रद्धेय पूज्य श्री नारायणदास महाराज ज़ी (श्री राधे निकुंज रौहनी गौ धाम शिक्षण जनकल्याण संस्थान जंजगिरी भिलाई BMY छग) का आशीष एवम शुभकामनायें मानस दर्शन जीवन अर्पण को प्राप्त हुवा,,, पूज्य श्री के श्रीचरणों मे वंदन
इस संस्करण में छत्तीसगढ़ के 110 सुप्रसिद्ध एवं नामचीन मानस मंडलियां भाग ले रही है।मानस दर्शन जीवन अर्पण कोरोना के विभीषिका काल में भी जन मानस को
आनलाइन रामकथा के माध्यम से पोषित करता रहा और आज भी आनलाइन रामकथा के माध्यम से जन मानस को शीतलता प्रदान कर रहा है।मानस दर्शन जीवन अर्पण परिवार सिर्फ आनलाइन रामकथा का परिचायक नहीं है अपितु हमारी सभ्यता,हमारी संस्कृति और अध्यात्म को अपने आप में संजोए हुए है मानस दर्शन जीवन अर्पण के संस्थापक श्रद्धेय दीपक गुहा जी द्वारा आनलाइन के माध्यम से जन जन तक रामकथा को पहुंचाने का एक अद्वितीय पहल है।आज के समय में मानस दर्शन जीवन अर्पण न सिर्फ छत्तीसगढ़ अपितु राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आनलाइन रामकथा प्रस्तुत करने वाला एक अद्वितीय पटल है जिसमें राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय सहित गांव में रहने वाले मानस पथिको को एक विशिष्ट मंच प्रदान कर विश्व में धर्म जागरण कर रहा है।