*दल्लीराजहरा में हो घड़ी चौक और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा निर्माण - भूपेंद्र श्रीवास*

दल्लीराजहरा। वार्ड क्रमांक 21 शास्त्री नगर के पार्षद भूपेंद्र श्रीवास ने नगर पालिका की पीआईसी बैठक में एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए शहर के विकास और पहचान को लेकर बड़ी मांग रखी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के अधिकांश शहरों, गांवों और कस्बों में घड़ी चौक एवं छत्तीसगढ़ महतारी की आदमकद प्रतिमा स्थापित है, लेकिन दल्लीराजहरा में अब तक इनका अभाव होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
पार्षद श्रीवास ने प्रस्ताव रखा कि नगर में भी एक भव्य घड़ी चौक का निर्माण किया जाए तथा छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित की जाए, जिससे शहर को एक अलग और विशिष्ट पहचान मिल सके। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि सौंदर्यीकरण योजना के अंतर्गत इन कार्यों को शामिल किया जा सकता है।
स्थान को लेकर उन्होंने स्पष्ट सुझाव देते हुए कहा कि घड़ी चौक का निर्माण जेडी कार्यालय के सामने स्थित चौराहे पर किया जा सकता है, जबकि छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा बस स्टैंड परिसर में स्थापित की जा सकती है।
उन्होंने बैठक में इस विषय को गंभीरता से उठाते हुए नगर के समग्र विकास और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने पर जोर दिया। अब देखना यह होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस प्रस्ताव पर क्या निर्णय लेता है और शहरवासियों को कब तक यह सौगात मिलती है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3