तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
9424211900
तिल्दा शहर मंडल अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को अलग अलग सुना गया।
तिल्दा शहर मंडल अंतर्गत बूथ क्रमांक 260 वार्ड क्रमांक 21 मिशन वार्ड तिल्दा में बूथवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पार्षद रानी सौरभ जैन व भाजपा नेता सौरभ जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" को सुने।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विकास, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत एवं राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर प्रेरणादायी विचार साझा किए।
कार्यक्रम के माध्यम से देशहित के अनेक महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त हुई तथा राष्ट्र सेवा के लिए नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिली।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा तिल्दा शहर मंडल के उपाध्यक्ष सौरभ जैन, अमरजीत पासवान,कैलाश यदु, अशोक वर्मा, पार्षद जयेश पैकरा, राजा यदु कामेश साहू,दिलीप हथगैया, गोलू यदु एवं हरिशंकर यादव एवं बूथवासियों व कार्यकर्तागण उपस्थिति थे।
इसी तरह से बूथ नंबर 269 गुरुनानक वार्ड में अतिथि भजपा नेता राम पंजवानी ने सपत्नीक श्रीमती सीता पंजवानी के साथ बूथ अध्यक्ष दिनेश पंजवानी, नरेंद्र शर्मा, दुर्गा निषाद, इन्द्राणी, पुष्पा, प्रेमलता साहू , दिगेश्वरी वर्मा, लक्की वर्मा, नरेश जोतवानी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सागर पंजवानी आदि ने सुना।
वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा ने भाजपाइयों एवं नागरिकों के साथ स्थानीय रेस्ट हाउस सासाहोली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनकर काफी सराहना की गई।