*जिले में महासमुंद पुलिस चला रही है अवैध शराब बनाने व बेचने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान।*
राजा बाबू उपाध्याय जी कि खबर
*थाना बसना, पुलिस की अवैध शराब ठिकानों पर रेड कार्यवाही।*
*64.980 लीटर अवैध (अंग्रेजी व देशी प्लेन) शराब कीमत 42,320 रुपये, जप्त।*
*01आरोपी गिरफतार, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।*
*अभियान दिनांक से वर्तमान तक 19 लाख 92 हजार 730 रुपए कीमत की 6940.770 लीटर शराब जब्त।*
*अभियान दिनांक से वर्तमान तक 584 प्रकरणों में 660 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत हो चुकी है कार्यवाही।*
जिला पुलिस महासमुंद द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वाली के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स और सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों मे लगातार कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 07/05/2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर सूचना पर आरोपी राजा बंजारा के कब्जे से पांच सफेद एवं नारंगी रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर भरी कुल 336 नग पौवा, जिसमे जीप्सी अंग्रेजी शराब 60.480 लीटर (प्रत्येक पौवा 180 एमएल, जुमला शराब 60480 एमएल) कीमती 40,320 रूपये एवम 25 नग देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल) जुमला शराब 4.500 लीटर कीमती 2000 रूपया। कुल जुमला शराब 64.980 लीटर जुमला कीमती 42,320 रूपया को जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी-*
01-राजा बंजारा पिता भोला प्रसाद बंजारा उम्र 20 साल साकिन चनौरडीह(भालुपतेरा) थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0।
*जप्त संपत्ती–*
1- 60.480 लीटर जीप्सी अंग्रेजी शराब कीमती 40,320 रूपये।
2- 4.500 लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 2000 रूपये।
*जुमला जप्त शराब 64.980 लीटर, कीमती 42,320 रूपये।*