*साइंस समर कैंप में पीएम श्री खरोरा के छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग*

*साइंस समर कैंप में पीएम श्री खरोरा के छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग*

*साइंस समर कैंप में पीएम श्री खरोरा के छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग*
*साइंस समर कैंप में पीएम श्री खरोरा के छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग*
खरोरा -
: छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर द्वारा आयोजित दो दिवसीय “मैथ आर्ट क्रिएशंस” एवं दो दिवसीय “ग्रीन क्राफ्ट स्टूडियो” समर साइंस कैंप में पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, खरोरा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) पुणे के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान एवं गणित के प्रति रुचि विकसित करना तथा गणित के प्रति भय को दूर करना रहा।
कार्यशाला के दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा कदम ने बताया कि कैंप में विद्यार्थियों को खेल-खेल में विज्ञान एवं गणित की जटिल अवधारणाओं को सरल एवं रोचक तरीके से समझाया गया। “फन विथ मैथेमेटिक्स” गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अखबार की शीट से ज्यामितीय आकृतियां बनाकर ज्यामिति के सिद्धांतों को समझा। जियोबोर्ड के माध्यम से विभिन्न ज्यामितीय आकृतियों का निर्माण एवं अध्ययन कराया गया, वहीं कार्ड सर्कल्स की सहायता से कोणों की अवधारणा को सरल रूप में समझाया गया।
कार्यशाला के अंतिम दिवस विद्यार्थियों को टेसलेशन (Tessellations), पाइथागोरस प्रमेय के दृश्यात्मक प्रमाण, टेन ग्राम एवं टी-पजल जैसी गतिविधियों के माध्यम से तार्किक सोच, समस्या समाधान क्षमता एवं रचनात्मकता विकसित करने का अवसर मिला।
इसी प्रकार “ग्रीन क्राफ्ट स्टूडियो” के अंतर्गत विद्यार्थियों ने पेपर क्रोमैटोग्राफी, अलनिको मैग्नेट, डीसी मोटर की कार्यप्रणाली, सेंटर ऑफ मास से बैलेंसिंग बर्ड एवं बटरफ्लाई, पेंसिल को इलेक्ट्रोड बनाकर इलेक्ट्रोलिसिस जैसे विज्ञान प्रयोगों को स्वयं कर अनुभव प्राप्त किया। कैंप के समापन पर सभी प्रतिभागियों को साइंस किट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
पीएम श्री भरत देवांगन उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, खरोरा से कक्षा 6 से 8 तक के छात्र लव्य वर्मा, कवि पंसारी, तन्मय वर्मा, लव कोसले, धनुष्का रात्रे एवं लक्ष्य देवांगन ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यालय की प्राचार्य रजनी मिंज एवं वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी विज्ञान एवं गणित आधारित गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया।
छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने रीजनल साइंस सेंटर द्वारा आयोजित इस समर साइंस कैंप को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी पहल बताते हुए इसकी सराहना की।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3