समर कैंप में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे बच्चों ने मां के सम्मान में बनाए ग्रीटिंग कार्ड, रंगोली और आर्ट एंड क्राफ्ट की आकर्षक प्रस्तुतियां

समर कैंप में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे बच्चों ने मां के सम्मान में बनाए ग्रीटिंग कार्ड, रंगोली और आर्ट एंड क्राफ्ट की आकर्षक प्रस्तुतियां

समर कैंप में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे बच्चों ने मां के सम्मान में बनाए ग्रीटिंग कार्ड, रंगोली और आर्ट एंड क्राफ्ट की आकर्षक प्रस्तुतियां
समर कैंप में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे

 बच्चों ने मां के सम्मान में बनाए ग्रीटिंग कार्ड, रंगोली और आर्ट एंड क्राफ्ट की आकर्षक प्रस्तुतियां


दल्ली राजहरा।
दल्ली मॉडर्न आर्ट क्लब द्वारा आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप में मदर्स डे बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 3 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए सुंदर ग्रीटिंग कार्ड, रंगोली, आर्ट एंड क्राफ्ट की आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं।

कार्यक्रम में केक कटिंग के साथ बच्चों को अच्छे संस्कार, माता-पिता के सम्मान और बड़ों के आदर का संदेश दिया गया। शिक्षकों द्वारा बच्चों को बताया गया कि मां-पापा हमारे जीवन के सबसे बड़े गुरु और भगवान का रूप हैं। उन्होंने हमें प्यार, संस्कार और शिक्षा दी है, इसलिए हमें हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए।

इस दौरान बच्चों को छोटी-छोटी अच्छी आदतों के बारे में भी बताया गया, जैसे सुबह उठकर माता-पिता को प्रणाम करना, उनकी बात ध्यान से सुनना, झूठ न बोलना और घर के कार्यों में सहयोग करना।
कार्यक्रम में बच्चों को प्रेरणादायक स्लोगन भी सिखाए गए —
“मां-पापा का सम्मान, यही है बच्चों की पहचान”,
“मां का प्यार सबसे महान”,
“जहां मां-पापा का आशीर्वाद, वहां खुशियों की बरसात” जैसे संदेशों ने सभी का मन मोह लिया।

इसके बाद बच्चों को शपथ दिलाई गई कि वे हमेशा अपने माता-पिता और बड़ों का सम्मान करेंगे, उनकी बात मानेंगे, अच्छे संस्कार अपनाएंगे और कभी उनका दिल नहीं दुखाएंगे।
समर कैंप में बच्चों को डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्राइंग, म्यूजिक, एंकरिंग, वैदिक गणित, कर्सिव राइटिंग, गेम्स, रंगोली, मेहंदी और स्पोकन इंग्लिश जैसी विभिन्न गतिविधियां भी सिखाई जा रही हैं।

दल्ली मॉडर्न आर्ट क्लब का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर रखते हुए खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नई-नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित करना है। इसी उद्देश्य के साथ पिछले 6 वर्षों से लगातार दल्ली राजहरा में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

🌸 Happy Mother’s Day 🌸

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3