तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा
9424211900
ब्लॉक में पहले ही चरण में बुरी तरह से फ्लॉप रहा सुशासन तिहार बहुत कम संख्या में पहुंचे ग्रामीण ।
राज्य सरकार की महिती कार्यक्रम सुशासन तिहार के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, यह आयोजन 1 मई से 10 जून तक आयोजित है तिल्दा ब्लॉक के ग्राम तराशिव में बुधवार 6 मई को सुशासन तिहार अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ताराशिव सहित 22 गांव के ग्रामीणों के लिए यह शिविर आयोजित किया गया था लेकिन तिल्दा ब्लॉक में पहले चरण के पहले ही दिन यह कार्यक्रम बुरी तरह से फ्लॉप हो गया।
बताया जाता है कि कार्यक्रम के लिए ढंग से प्रचार प्रसार नहीं किया गया था जिसके चलते कई ग्रामों के ग्रामीणों को कार्यक्रम की जानकारी नहीं हो पाई यहां तक अधिकांश पत्रकारों को भी कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई।
आज कार्यक्रम शुरू होने के पश्चात कुछ पत्रकारों को इसकी जानकारी दी गई जिसकी भी कड़ी निंदा की गई है। बताया जाता है की 22 ग्रामों के लिए जब यह शिविर आयोजित की गई है तो सभी गांव में तगड़ा मुनादी करना था ग्रामीणों को जागृत करना था लेकिन सिर्फ एक फॉर्मेलिटी बनकर रह गया।
किसी तरह का प्रचार प्रसार नहीं होने से ग्रामीणों में कोई उत्साह नजर ही नहीं आया।
मंच के सामने खाली कुर्सियों बयां कर रही थी कि तिल्दा में सुशासन तिहार का क्या हश्र हुआ होगा, साथ ही कार्यक्रम में एसडीएम , तहसीलदार सहित तिल्दा ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए, कोई बड़े अधिकारी उपस्थित नहीं हुए, साथ ही कुछ जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में पहुंचे, वही अपने-अपने स्थलों में अधिकारी खाली बैठकर ग्रामीणों का बाट जोह रहे थे, और कई कर्मचारी उनका स्टाल खाली होने से मोबाइल में व्यस्त दिखे,
तिल्दा ब्लॉक में पहले ही चरण के पहले दिन बुरी तरह से फ्लॉप हुए सुशासन तिहार के जन समस्या निवारण शिविर के लिए अब कई तरह के सवाल भी उठ खड़े हुए है।
इधर उक्त शिविर में ग्राम पंचायत ताराशिव की महिला सरपंच श्रीमती पूर्णिमात वर्मा द्वारा गांव में शराब दुकान खोलने की मांग पत्र दिया गया जिसकी भी जमकर चर्चा हो रही है। बता दे वर्तमान में ग्राम ताराशिव में जमकर अवैध शराब बिक्री की जा रही है।