*उपनयन संस्कार का भव्य आयोजन,*
खरोरा
छत्तीसगढ़। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, महिला प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ द्वारा उपनयन संस्कार (जनेऊ संस्कार) का पावन आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम वैदिक विधि-विधान से पूज्य श्री गुरुदेव जी के सान्निध्य में संपन्न होगा।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम पं. यामिनी शर्मा (राष्ट्रीय सचिव, महिला प्रकोष्ठ) के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। समाज के सभी लोगों से इस शुभ अवसर पर परिवार सहित उपस्थित होकर बच्चों को आशीर्वाद देने एवं आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है।
यह आयोजन शंकराचार्य आश्रम, बोरीयां कला (शताब्दी द्वार के पास) में होगा। कार्यक्रम का समय प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। उपस्थित अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी रखी गई है।
आयोजन मंडल में पं. काव्येश शर्मा, पं. कुंज पांडेय, पं. पूर्णिमा पांडेय सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
आयोजकों ने अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 7000387020 और 8827936026 जारी किए हैं तथा सभी समाजजनों से गरिमामयी उपस्थिति की अपेक्षा की है।
श्री रोहित वर्मा जी कीखबर