रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*ग्राम मुड़पार की बेटी कुमारी ढालेश्वरी यादव का छत्तीसगढ़ पुलिस में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर*
खरोरा
बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मुड़पार में होनहार एवं मेधावी छात्रा कुमारी ढालेश्वरी यादव का चयन छत्तीसगढ़ पुलिस में होने पर गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वर्तमान में उनकी ट्रेनिंग गरियाबंद में चल रही है। बचपन से ही प्रतिभाशाली रही ढालेश्वरी यादव ने अपनी प्राथमिक शिक्षा ग्राम मुड़पार में तथा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा से पूर्ण की है।
छत्तीसगढ़ पुलिस में चयन होने पर शिक्षकगण, परिवारजन, मित्रों एवं ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यादव समाज की बेटी द्वारा इस उपलब्धि को हासिल करने से समाज में भी गर्व और खुशी का वातावरण बना हुआ है तथा यह सफलता पूरे अंचल में चर्चा का विषय बनी हुई है।
कुमारी ढालेश्वरी यादव की पैतृक ग्राम लीमाही, बलौदाबाजार है। उनके पिता नेतराम यादव एवं माता खेमीन यादव हैं। परिवार में ललित यादव,पंचकुंवर यादव तथा भाई केदार, तामेश्वर, दुर्गेश, धनेश्वर, मुकेश एवं अर्जुन यादव शामिल हैं। वहीं ननिहाल पक्ष से समारू यादव, शकुन यादव, स्व. तिलकराम यादव, कुंती बाई यादव तथा मामा-मामी सालिक राम यादव, आरती यादव, गौकरण यादव एवं लीलावती यादव ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।