*रेलवे इंस्टिट्यूट दल्ली राजहरा का समर कैंप सीजन 4 संपन्न 350 से अधिक बच्चों को मिली खेल से लेकर विभिन्न जानकारी*

*रेलवे इंस्टिट्यूट दल्ली राजहरा का समर कैंप सीजन 4 संपन्न 350 से अधिक बच्चों को मिली खेल से लेकर विभिन्न जानकारी*

*रेलवे इंस्टिट्यूट दल्ली राजहरा का समर कैंप सीजन 4 संपन्न 350 से अधिक बच्चों को मिली खेल से लेकर विभिन्न जानकारी*
*रेलवे इंस्टिट्यूट दल्ली राजहरा का समर कैंप सीजन 4 संपन्न 350 से अधिक बच्चों को मिली खेल से लेकर विभिन्न जानकारी*
रेलवे इंस्टिट्यूट दल्ली राजहरा का ऐतिहासिक समर कैंप सीजन 4 का आज रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ । यह समर कैंप रेलवे डीएमआर के निर्देशन में प्रमुख प्रशिक्षक स्टीफन एडवर्ड के नेतृत्व में नगर के विभिन्न प्रशिक्षकों के द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण से रेलवे इंस्टिट्यूट के द्वारा चौथा वर्ष यह आयोजन किया गया था । समर कैंप का समापन आज रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ । 
, सभा में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे,श्री प्रशांत बोडके सचिव रेलवे मजदूर कांग्रेस, CLI श्री कुशल सिंह, C C C श्री मोहित राम साहू, इंस्टीट्यूट सचिव श्री टी रमना राव, DTI श्री H K साहू, मुख्य स्टेशन प्रबंधक दल्लीराजहरा श्री जी.के.आर्या जी, स्टेशन प्रबंधक कुसुमकसा श्री लक्ष्मी नारायण साहू , समाजसेवी श्री तरुण चंद्र, समाजसेवी श्री प्रवीण शर्मा जी, समाजसेवी श्री सुजीत झा, श्री संतोष कुमार साहू जी (मेडिटेशन टीचर) , रेलवे फार्मासिस्ट श्री चांदन अ जी,श्री बादल तिवारी जी।
सभी ने अपना उद्बोधन दिया। सभी ने प्रमुख रूप से एक ही बात कही सच्ची मन और लगन के साथ आप लोग अपनी भविष्य कि लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करें जितना परिश्रम आप करेंगे आपका भविष्य उतना ही उज्जवल होगा ।
आकर्षण का केंद्र दुर्घटना में शारीरिक रूप से कमजोर हुए छोटा बालक व्हील चेयर में मोहम्मद अराज खान जो बच्चों के साथ आज कैंप में उपस्थित थे। उनकी उत्सुकता को देख कर उनको भी पुरस्कृत किया गया। ट्रेनर रहे - श्री बबलू दर्रो ,श्री धनसिंह ध्रुव, श्री प्रवीण साहू, श्री अजमेर सिंह, श्री संतोष कुमार साहू (मेडिटेशन टीचर) श्रीमती खेमवाती साहू, श्री एडवर्ड स्टीफेंस। सभी को निशुल्क प्रशिक्षण के लिए सम्मानित किया गया । 
समर कैंप मैं उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को विभिन्न कैटेगरी में पुरस्कृत किए गए जिनमें से हैं 
फिटनेस - शशांक साहू,गोपाल यादव,परमेश, अभिषेक, कुशल,अंशिता,दिशा भास्कर,श्रुति पाठक,सारिका पटेल,याशिका भगत,पूर्विका साहू,रिद्धि,काजल, वेदांश,खिलेंद्र,पल्लव,तानिया, सौजन्या,इशू कुमार,अभिलव,पायल।
*किड्स गेम*
देवांश ठाकुर,तृप्ति शर्मा, नीतिका।
*खो खो*
अंश चौबे,अनीश भोयार इशिका भगत,दिव्यानी देवांगन,नवीन।
*क्रिकेट*
विदित सिंह, अनमोल,कुणाल,पार्थ कुकरेजा,गोपी,दिव्यांश भगत, यशवंत बख्शी।
*ड्राइंग A ग्रुप*
शरणाया,प्रज्वला,अर्णव।
*B ग्रुप*
वर्तिका साहू, नव्या साहू,सौजन्या ।
*C ग्रुप*
गरिमा सिंगरोल,दिव्यांश नगेसी,सारिका पटेल।
*सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता*
प्रकृति खोबरागडे, यश जायसवाल, शशांक साहू।
*गणित*
विदित सिंह,दिशा भास्कर,लक्ष्य नागवंशी।
*बोर्ड परीक्षा 80% से ऊपर लाने वाले प्रतिभाओं को भी किया गया सम्मानित*
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 80% से अधिक अंक लाने वाले छत्तीसगढ़ राज्य परीक्षा मंडल एवं सीबीएसई में परीक्षार्थियों को भी सम्मानित किया गया है जिनमें से हैं समीना हुसैन,आयुष साहू,के धनलक्ष्मी,यश जायसवाल,दीपांशु नागवंशी,हर्षाली मंडावी,नमन साहू,आरोही सहारे।
*मेडिटेशन*
अदिति शर्मा,खुशी घाटा,शारदा साहू।
*फुटबॉल*
राहुल प्रजापति,मयंक यादव,दीपांशु,लक्ष्य।
*कबड्डी*
गरिमा,रश्मि,दीपिका जैन,लावण्या,मानसी,मयंक महाला,मानक चौबे,दिव्यांश साहू, सन्नी,घनश्याम।
*एंटरटेनमेंट*
समीक्षा दामले,पल्लव,मृदुल,अरविक,एकलव्य।
*बेस्ट ऐथलीट*
के पुष्पा, कुम कुम शरणागत, इशिका भगत।
*अनुशासन तथा स्वच्छता*
के पुष्पा,माही पिपरे,यशवंत बख्शी,प्रकृति खोबरागडे,कामिनी महिलाएंगे।
*नियमित हाजरी व समय*
कृतिका साहू,आलिया,खुशी घाटा,यशिका ठाकुर,रिधि मेश्राम,मेघा दर्रो,समीना हुसैन, अनम हुसैन,काशवी, सी एच पूर्वी,पूर्विका साहू,मुकुल साहू, पिनू शर्मा,बारूनी,वेदांशः सोनकर,सचिन गुप्ता,प्रत्यूष,परमेश।
इन सब के अलावा सभी ट्रेनरों को भी पुरस्कृत किया गया।

 आपको बता दें कि नगर का यह समर कैंप कई मायने में सर्वश्रेष्ठ समर कैंप साबित होता है । जिसमें प्रमुख रूप से तो यह है कि इतने विशाल रूप में यह एकमात्र आयोजन है । जहां पूरे 30 दिन तक छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों को खेल की बारीकियां जिसमें कबड्डी खो खो फुटबॉल क्रिकेट के साथ छोटे बच्चों को फिजिकल एक्सरसाइज फिजिकल गेम कई प्रकार के खेल सिखाई गई साथ ही पेंटिंग वाटर गेम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी इस समर कैंप में आयोजित की गई थी ।
समर कैंप में आने वाले लड़कियों के लिए विशेष तौर पर गुड टच बेड टच की जानकारी भी दी गई यहां पढ़ने वाले बच्चों को विशेष ध्यान रखते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं परीक्षा में किस तरह से भाग लेकर अच्छे से अच्छे अंक प्राप्त कर सके इसके लिए विशेष ट्रेनिंग भी प्रशिक्षकों के द्वारा दिया गया । समर कैंप के माध्यम से बच्चों को शारीरिक मानसिक बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके प्रतिभा निकालने का भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया गया । अधिकतम लगभग 350 बच्चों ने जहां समर कैंप का आनंद लिया वहीं कई संस्थाओं नगर के सभी अखबारों ने भी इस समर कैंप आयोजन की तारीफ की आयोजन समर कैंप में आने वाले बच्चों के लिए रेलवे इंस्टिट्यूट के द्वारा विभिन्न सहयोग कर्ताओं की मदद से प्रतिदिन सुबह नाश्ते का भी इंतजाम इस समर कैंप में होता था ।

प्रमुख कोच एडवर्ड स्टीफन ने बताया कि हमारा रेलवे इंस्टिट्यूट के सदस्यों का यह सोच है कि बच्चे स्कूल से पढ़ाई के बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश में पढ़ाई से मुक्त हो जाते हैं । उनका मन 10 महीने की पढ़ाई के बाद नया कुछ करने और सीखने को होता है जिसमें अधिकतर बच्चे मोबाइल और टीवी के गिप्त में फस जाता है ।इसके लिए हम लोगों ने इन बच्चों के भविष्य संवारने तथा गर्मी की छुट्टी का पूरा उपयोग करने के लिए पिछले 4 वर्षों से एक विशाल समर कैंप का आयोजन करते आ रहे हैं । हमारा यही मानना है कि बच्चे समर कैंप के आयोजन के पूरे 30 दिनों का एक-एक पल का लाभ ले । उनके सारी मानसिक तथा बौद्धिक विकास पूरी तरह से हो । जिसमें नगर के कई हमारे प्रशिक्षकों ने हमें निशुल्क सहयोग किया ।वहीं दानदाताओं के द्वारा भी बच्चों के लिए सुबह का नाश्ता के लिए सहयोग मिला। सभी बच्चों के लिए नाश्ते का प्रबंध तथा अनिल (अग्रवाल रेडियो) की तरफ से बच्चों को आइसक्रीम दिया गया। एक दिन पूर्व ही सभी बच्चों को सर्टिफिकेट दे दिया गया था। समिति ने सभी दान दाताओं और जिन जिन लोगों ने बीच बीच में बच्चों के लिए नाश्ते का प्रबंध किया था । उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया गया। इनमें श्री ए रवि राव , श्री ए नागो राव (राव ट्रेडिंग), श्री जगदीश चौधरी, श्री सुनील गोटे, श्री तरुण चंद्र, श्री मुकेश सुंदरानी अनिल अग्रवाल , बेटी इशिका भगत सम्मलित हैं। 

हमारे डॉक्टर बहन ने आकर बच्चों को बताया कि पढ़ाई जीवन में कितना जरूरी है एक-एक समय एक-एक पल की कीमत अपने जीवन में उतारने से ही आप आगे बढ़ सकते हैं । इसके लिए मैं सभी का धन्यवाद देता हूं साथ ही प्रमुख रूप से हमारे रेलवे डीएमआर सर का जिन्होंने हमें पूरी तरह से सहयोग कर प्रशिक्षण शिविर आयोजन करने के लिए प्रोत्साहित किया ।
शिविर में सम्मिलित एक बच्ची ने कहा कि पूरी तरह से हमें रेलवे डीएमआर इंस्टिट्यूट के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया विभिन्न खेलों की बारीकी हमें सीखने की मिली प्रशिक्षण का यह 30 दिन कैसे बीत गया हमें पता ही नहीं चला । नए-नए भी दोस्त बने जहां पढ़ाई की भी चर्चा होती रही।डॉक्टर दीदी ने भी हमें पढ़ने और खेलने के तरीके बताएं। कोच सर ने भी हमें कई तरह की जानकारी दी । हमें पूरी उम्मीद है कि जब हम स्कूल में पढ़ने जाएंगे तो पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी सबसे आगे होंगे ।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3