रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज तहसील इकाई खरोरा की मासिक बैठक सम्पन्न*
खरोरा।
छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज तहसील इकाई खरोरा की मासिक बैठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खरोरा नगर में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमाकांत कैवर्त्य सेवानिवृत्त तहसीलदार रहे, जबकि अध्यक्षता सीताराम यादव सेवानिवृत्त व्याख्याता ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रविन्द्र काले सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके पश्चात तहसील अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया।
बैठक में माह मई के दौरान नए सदस्य बने मानसिंग यादव (बुड़ेरा) एवं महेन्द्र कुमार साहू सेवानिवृत्त व्याख्याता का हार, गमछा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही अप्रैल एवं मई माह में जन्मदिन वाले सदस्य भागवत राम वर्मा, सूरज रतन सिन्हा, चन्द्रभूषण धुरंधर, श्रीमती जामबाई निषाद, राजेन्द्र चन्द्राकर, महेश कुमार वर्मा एवं भूपेन्द्र नायक का भी अतिथियों द्वारा हार, गमछा एवं श्रीफल से अभिनंदन किया गया।
स्थानीय इकाई द्वारा समाज के प्रांताध्यक्ष चेतन भारती (कवि) को 3 प्रतिशत डी.ए. एवं 27 तथा 35 माह के एरियर्स की राशि न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से शासन द्वारा स्वीकृत कराए जाने पर बधाई दी गई।
कार्यक्रम को गोपाल दास पोड़वार, तहसील अध्यक्ष के.आर. वर्मा सेवानिवृत्त प्राचार्य तथा हरिश कुमार देवांगन सेवानिवृत्त व्याख्याता ने संबोधित किया।
विशिष्ट अतिथि रविन्द्र काले, अध्यक्ष सीताराम यादव तथा मुख्य अतिथि रमाकांत कैवर्त्य ने पेंशनर समाज के हित में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सदस्यों का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार साहू ने तथा आभार प्रदर्शन अम्बिका प्रसाद वर्मा ने किया।