*भरुवाडीह खुर्द में आधी रात 30 बकरियां चोरी, रोजी-रोटी छिनने से परिवार परेशान - ग्रामीणों ने की रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग*
प्रेस विज्ञप्ति
*भरुवाडीह खुर्द में आधी रात 30 बकरियां चोरी, रोजी-रोटी छिनने से परिवार परेशान - ग्रामीणों ने की रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग**
खरोरा के समीपस्थ ग्राम भरुवाडीह खुर्द में बीते बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे गणेश यादव के घर से अज्ञात चोरों ने 30 बकरियां चुरा लीं। घटना के समय परिवार रात 9:30 बजे सो गया था और करीब 1 बजे आंख खुलने पर घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला। दामाद द्वारा दरवाजा खोलने पर बकरियों का कोठा खुला पाया गया। पीड़ित गणेश यादव एवं पत्नी कुमारी यादव ने बताया कि बकरी पालन ही उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र साधन था और चोरी से वे कर्ज को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से सहयोग तथा पुलिस से शीघ्र चोरों की गिरफ्तारी और बकरियां बरामद करने की मांग की है। वहीं स्थानीय निवासी राजकुमार वर्मा, जंतु वर्मा सहित ग्रामीणों ने बताया कि पड़ोस के कई घरों के दरवाजे भी बाहर से बंद किए गए थे। सरपंच चित्ररेखा सेतकुमार बंजारे एवं भरुवाडीह कला निवासी धीरेंद्र कुमार वर्मा ने खरोरा थाना पुलिस से अंदरूनी गांवों में नियमित रात्रि गश्त की मांग की है। मामले में खरोरा थाना में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।