*किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर: कठिया सहकारी समिति में खाद वितरण शुरू, कृषि कार्य हेतु किसानों की उमड़ी भीड़*
*किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर: कठिया सहकारी समिति में खाद वितरण शुरू, कृषि कार्य हेतु किसानों की उमड़ी भीड़*
ग्रामीण सेवा सहकारी समिति कठिया (पंजीयन क्रमांक 414), मुख्य शाखा तिल्दा द्वारा किसानों को ऋण वितरण के बाद अब आगामी कृषि कार्यों को ध्यान में रखते हुए खाद वितरण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच क्षेत्र के किसान कृषि कार्य हेतु पूर्व व्यवस्था बनाने बड़ी संख्या में समिति पहुंच रहे हैं, जिससे समिति परिसर में किसानों की भीड़ उमड़ रही है। शासन की योजनाओं के अनुरूप किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
कंप्यूटर ऑपरेटर तिलक राम बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी कृषक को कृषि सीजन के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े। समिति द्वारा सुव्यवस्थित वितरण व्यवस्था के माध्यम से किसानों को आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध कराया जा रहा है।
भरुवाडीह कला के कृषक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने समिति की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारियों द्वारा किसानों को लगातार सहयोग प्रदान किया जा रहा है। बैठने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था होने से किसानों को राहत मिल रही है और वे समय रहते अपने कृषि कार्यों की तैयारी कर पा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने में समिति के कर्मचारी दिनेश कुमार यदु तथा शाखा प्रबंधक घनश्याम साहू का विशेष योगदान रहा है, जो पूरी जिम्मेदारी के साथ किसानों को खाद वितरण एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।