*खड़ धरसीवां सदस्यता अभियान कईयों ने ली सदस्यता एवं ग्रामीण बैठक गिरौद में क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा*
प्रेस विज्ञप्ति
*खड़ धरसीवां सदस्यता अभियान कईयों ने ली सदस्यता एवं ग्रामीण बैठक गिरौद में क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा*
खड़ धरसीवां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिरौद में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा सदस्यता अभियान एवं ग्रामीण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, किसान, मजदूर एवं युवा शामिल हुए।
बैठक में खड़ अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी ने अपनी बात रखी, दुर्ग ग्रामीण से चेतन चंदेल के मुद्दों पर FIR वाली बात, बालोद से दानी साहू व उनको जेल में ले जाने वाली बात सहित विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक एवं राजनीतिक बाते रखी गई।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय समस्याओं, रोजगार, शिक्षा, उद्योगों से होने वाले प्रदूषण तथा मजदूर सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन और रोजगार पर सबसे पहला अधिकार छत्तीसगढ़िया लोगों का होना चाहिए। उद्योगों का विरोध नहीं है, लेकिन ऐसी कंपनियां स्थापित हों जहाँ प्रदूषण कम फैले, क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार मिले और मजदूर भाइयों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। लगातार हो रही औद्योगिक दुर्घटनाओं में मजदूरों की मौत चिंता का विषय है।
बैठक में युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं पर भी नाराजगी जताई। NEET पेपर लीक जैसे मामलों को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अब छत्तीसगढ़िया समाज अपने अधिकारों और समस्याओं पर खुलकर आवाज उठाना सीख रहा है। जनता को शराब, लालच और झूठे वादों के माध्यम से भ्रमित करने की राजनीति को बंद करना होगा। क्षेत्रीय पार्टी ही स्थानीय समस्याओं को बेहतर ढंग से समझकर समाधान कर सकती है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा क्षेत्रीय एकता और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प लिया।