*खरोरा क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण निषाद का पुलिस आरक्षक जी.डी. में चयन, ग्रामीण मेहनत बनी सफलता की मिसाल*
रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*खरोरा क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण निषाद का पुलिस आरक्षक जी.डी. में चयन, ग्रामीण मेहनत बनी सफलता की मिसाल*
खरोरा
क्षेत्र के ग्राम चकवे निवासी लक्ष्मी नारायण निषाद का चयन पुलिस आरक्षक (जी.डी.) पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार एवं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
लक्ष्मी नारायण निषाद ने अपनी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा ग्राम चकवे में प्राप्त की, जबकि हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की पढ़ाई ग्राम कोसरंगी में पूरी की। उन्होंने ग्रामीण परिवेश में रहकर कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता हासिल की।
उन्होंने पुलिस भर्ती की तैयारी के दौरान फिजिकल प्रशिक्षण किसी कोचिंग संस्थान में नहीं बल्कि स्वयं ग्रामीण क्षेत्र के जय मां बंजारी धाम मैदान में नियमित अभ्यास कर किया। साथ ही लिखित परीक्षा की तैयारी भी मेहनत और लगन के साथ की।
लक्ष्मी नारायण निषाद के पिता का नाम प्रहलाद सिंह निषाद एवं माता का नाम प्रमिला निषाद है। उनके छोटे भाई का नाम योगराज निषाद है। उनके परिवार में पत्नी दुर्गा निषाद, पुत्र निशांत कुमार निषाद एवं पुत्री सांवी निषाद हैं।
ग्रामीण अंचल से निकलकर पुलिस विभाग में चयनित होने पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनकी मेहनत और संघर्ष को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।