एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही
5.180 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त, कीमत 2 लाख 59 हजार रूपये
अवैध गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक मो.सा. एवं एक नग मोबाईल सहित कुल 65 हजार रूपये की संपत्ति जप्त
अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते 01 अन्तर्राज्जीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में
गांजा तस्करों के द्वारा अपनाई जा रही तस्करी के नये-नये पैतरो को नाकाम करते आ रही है महासमुंद पुलिस
पिछले चार महीने में 90 प्रकरण में कुल 6354.061 किलो (63 क्वि. 54 किलो) गांजा जब्त, 234 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 55 व 179 अन्य राज्यों से
हेमसागर यादव जी की खबर
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उड़िसा से महासमुन्द की ओर एक मोसा. में 01 ब्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन की सूचना पर टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर मोसा. ग्लैमर क्रमांक ओ.डी. 03 जेड 5970 को रोककर चालक से पुछताछ करने पर मो.सा.कि डिक्की एवं सीट में गांजा होना बताये मौके पर आरोपी से करीब 5.180 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर अप.क्र. 73/2026 धारा 20(B)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया
गिरफ्तार आरोपी-01- प्रसन्न महानंद पिता जदू महानंद उम्र 48 साल निवासी बुढीपदर थाना सिंधेकला जिला बलांगीर उड़िसा
जप्त संपत्ति-
01- 5.180 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 2,59,000 रू.
02- मोसा.किमती 60,000 रू.
03- 01 नग मोबाईल किमती 15,000 रू.
कुल जुमला संपत्ति 3,34,000 रू. जप्त
बागबाहरा से रिपोर्टर हेमसागर यादव जी कि खबर