*शिक्षक मोहन वर्मा को मिला राष्ट्रीय अवार्ड*
--------------------
खरोरा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बलौदा बाजार जिला के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुड़पार(सिमगा) में पदस्थ शिक्षक श्री मोहन लाल वर्मा (प्रभारी प्रधान पाठक) को राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य अवार्ड 2026 का यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट शैक्षणिक गतिविधियों तथा साहित्य के क्षेत्र में प्रेरणादायी- उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि ग्राम अल्दा निवासी शिक्षक श्री मोहनलाल वर्मा पूर्व में भी अनेकों संस्थाओं के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्यपाल शिक्षक सम्मान 2025 से पुरस्कृत होकर अँचल सहित समाज का नाम रोशन कर चुके हैं।
देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के विचारों को जन- जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से स्थापित व पंजीकृत सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला महासंघ नई दिल्ली की राज्य इकाई छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में वृन्दावन हाल में आयोजित कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा प्रदेश के 140 से अधिक नवाचारी व प्रतिभावान शिक्षकों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, मेडल व स्मारिका भेंट कर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती लक्ष्मी वर्मा सांसद राज्य सभा, अध्यक्षता श्रीमती मीनल चौबे- महापौर रायपुर, अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती स्वाति वर्मा-सभापति जिला पंचायत रायपुर, डॉ. लता एस. मुल्लूर- महासंघ की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष,डॉ. सारिका एस.गंगा- राष्ट्रीय महासचिव, श्रीमती रुचि वर्मा- डीएसपी रायपुर के साथ शिक्षाविद विष्णु दत्त बघेल व नर्मदा प्रसाद मिश्र विशेषतः उपस्थित रहे।
इस उपलब्धि पर शिक्षक श्री वर्मा को उनके परिवारजनों , ईष्ट मित्रों ,साहित्य प्रेमियों, सामाजिक जनों सहित ग्रामवासी व शाला परिवार ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किया है।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर