भिलाई: स्टील क्लब में मनाई गई डॉ. हैनिमैन जयंती, ऑटो इम्यून रोगों पर होमियोपैथी की सफलता का हुआ प्रदर्शन

भिलाई: स्टील क्लब में मनाई गई डॉ. हैनिमैन जयंती, ऑटो इम्यून रोगों पर होमियोपैथी की सफलता का हुआ प्रदर्शन

भिलाई: स्टील क्लब में मनाई गई डॉ. हैनिमैन जयंती, ऑटो इम्यून रोगों पर होमियोपैथी की सफलता का हुआ प्रदर्शन
भिलाई: स्टील क्लब में मनाई गई डॉ. हैनिमैन जयंती, ऑटो इम्यून रोगों पर होमियोपैथी की सफलता का हुआ प्रदर्शन
संजीवनी आरोग्य वाहिनी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में स्टील क्लब सेक्टर 8 भिलाई में होमियोपैथी चिकित्सा के जनक डॉ सैमुअल हैनिमैन जी जन्म तिथि 10 अप्रैल को ध्यान में रखते हुए सारे संसार में अपनी अपनी व्यवस्था व सुविधानुसार अप्रैल–मई माह में हैनिमैन जयंती मनाई जाती है। इसी तारतम्य में संजीवनी आरोग्य वाहिनी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा स्टील क्लब सेक्टर 8, भिलाई में हैनिमैन जयंती का आयोजन किया गया जिसमे भिलाई दुर्ग रायपुर के बहुत से होमियोपैथिक चिकित्सकों ने भाग लिया और सुमन पुष्प अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि प्रदान की।
कार्यक्रम के उदघाटन समारोह में विशेष रूप से भाग लेने हेतु मुख्य अतिथि के रूप छत्तीसगढ़ प्रदेश के आयुष विभाग के रजिस्ट्रार डॉ संजय शुक्ला जी एवं डिप्टी ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ अभ्युदय शक्ति तिवारी एवं उद्योगपति उमेश चितलांगे जी, सीनियर होमियोपैथ डॉ सत्यजीत ठाकुर रायपुर, डॉ उत्तम चावड़ा राजनांदगांव, डॉ सुरेश शर्मा, डॉ रविंद्र पाटिल आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हैनीमैन जयंती कार्यक्रम में विशेष रूप से संबोधन हेतु होमियोपैथिक विशेषज्ञ डॉ किशोर नरड जी नागपुर से पधारे थे तथा उन्हें सहयोग देने हेतु डॉ कापगते, डॉ कॉमेडी पधारे थे।
डॉ किशोर नरड जी ने ऑटो इम्युन डिजीज पर होमियोपैथी सफलता विषय पर लेक्चर दिया ,उसमें ऑटो इम्मुन संबधी जेनेटिक प्रोटीन के व्यवधान को समझाते हुए होमियोपैथी निराकरण पर प्रकाश डाला। उहोंने कई ऑटो इम्युन की सफलतम केसेस का प्रेजेंटेशन दिया, जिसमे सोराइसिस, थायराइड रोग, एलोपेसिया, लिवर संबंधी रोगों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी गणमान्य जनों को स्मृतिए रखवाएंगे चिन्ह भेंट किए गए। इसी दौरान डॉ संजय शुक्ला जी ने कहा कि इतनी उच्च गुणवत्ता वाले लेक्चर को आने वाले दिनों में अपने मेडिकल कॉलेजों में रखवाएंगे। डॉ अभ्युदय तिवारी ने कहा सरकार की योजनाओं में जैसे बच्चों की इंसुलिन डिपेंडेड डायबिटीज बीमारियों में संजीवनी आरोग्य वाहिनी के चिकित्सकों का सहयोग लिया जाएगा।
नागपुर से पधारे विशेषज्ञ होमियोपैथी डॉ किशोर नरड ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के चिकित्सको ऑटो इम्युन रोगों के प्रति जानकारी एवं चिकित्सा ज्ञान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ लक्षप्रद, डॉ रानू नांदुरकर, डॉ सुभाष राजपाल, डॉ लिना वोहरा, डॉ हिमांशी भाटिया, डॉ रंजना देवांगन, डॉ वी अंजलि, डॉ सुधा बंसल, डॉ ममता राय,डॉ बिग प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3