मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: ग्राम दिघवाड़ी में गूँजी शहनाई, सामूहिक विवाह संपन्न
डौंडी (बालोद)। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना' के तहत विकासखंड डौंडी के ग्राम पंचायत चिहरो के आश्रित ग्राम दिघवाड़ी में शुक्रवार, 08 मई 2026 को सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवमयी समारोह में क्षेत्र के अनेक जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, जिन्हें आशीर्वाद देने के लिए क्षेत्र के दिग्गज जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राजा साहब (डौंडी लोहारा) तथा डौंडी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विशिष्ट अतिथियों में जनपद उपाध्यक्ष (डौंडी) भोला राम नेताम, जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी, राजु चिकवा और ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमति कमिथला गावड़े उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें गोंडवाना समाज के ब्लॉक अध्यक्ष बीरेंद्र मांडवी, आत्मा राम कोड़ों, सर्कल अध्यक्ष नरेश धुर्वा प्रमुख रहे। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से परियोजना अधिकारी सोरी जी एवं मारिया जी ने कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं का संचालन किया।
इस मांगलिक अवसर पर उप सरपंच धर्मेंद्र मांडवी सहित पंच गणेश्वर गावड़े, पीला राम सलाम, संत कुमार कोसमा, परमेश्वर गावड़े, जितेन्द्र आचला, गायत तुलसी राम हिड़को, निर्मल टेकाम, शेर सिंग मांडवी, मीठालाल कोसमा, धनशीन मांडवी और रितेश कोमरा सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाता है। इस आयोजन ने न केवल फिजूलखर्ची को रोकने का संदेश दिया, बल्कि सामाजिक समरसता की एक नई मिसाल पेश की। अतिथियों ने शासन की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँच रहा है।