दुर्ग: एसपी कार्यालय में मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन, एसपी विजय अग्रवाल ने बच्चों को दिए भविष्य संवारने के टिप्स

दुर्ग: एसपी कार्यालय में मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन, एसपी विजय अग्रवाल ने बच्चों को दिए भविष्य संवारने के टिप्स

दुर्ग: एसपी कार्यालय में मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन, एसपी विजय अग्रवाल ने बच्चों को दिए भविष्य संवारने के टिप्स

दुर्ग: एसपी कार्यालय में मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन, एसपी विजय अग्रवाल ने बच्चों को दिए भविष्य संवारने के टिप्स

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ और रुद्र सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस विभाग के सहयोग से एक भव्य मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग एसपी कार्यालय में किया गया। सांसद विजय बघेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हाल ही में उत्तीर्ण हुए प्रतिभावान बच्चों को करियर के प्रति जागरूक करना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना था।


एकाग्रता ही सफलता की कुंजी: एसपी विजय अग्रवाल

​कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल ने बच्चों के साथ लंबा समय बिताया। उन्होंने बेहद आत्मीय ढंग से बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें IAS, IPS सहित विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। एसपी अग्रवाल ने जोर देते हुए कहा कि:

​"किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 'एकाग्रता' (Focus) सबसे महत्वपूर्ण है। यदि विद्यार्थी अपना ध्यान केंद्रित रखें, तो सफलता निश्चित है।"


पुलिस विभाग का जताया आभार

​प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरुण बेरी और रुद्र सेवा समिति की रुद्र सेना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने एसपी विजय अग्रवाल, एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर एवं समस्त पुलिस प्रशासन का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

​इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष वेद, राजेश गुप्ता, विष्णु मिश्रा और रजनीकांत पांडे उपस्थित रहे।

रुद्र सेवा समिति की ओर से प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रशांत क्षीरसागर, ज्ञानेंद्र पांडे, विनय भेलोटकर, राजेश बजाज, विमलेश पांडे, रश्मि सागर और पिंकी सिन्हा ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

लाभान्वित हुए विद्यार्थी

​मार्गदर्शन सत्र से छात्र अंश, क्षितिज, पीयूष क्षीरसागर, अदिति और रुद्राक्ष क्षीरसागर सहित अन्य बच्चे काफी अभिभूत नजर आए। बच्चों ने बताया कि एसपी साहब के अनुभवों से उन्हें भविष्य की दिशा तय करने में काफी मदद मिलेगी।


Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3