*फरहदा में “गांव बस्ती चलो” अभियान का आयोजन**
खरोरा। दिनांक 10 अप्रैल को खरोरा मंडल की ग्राम पंचायत फरहदा में भाजपा संगठन द्वारा आयोजित “गांव बस्ती चलो” अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष श्री टिकेश्वर सोनू भाई मनहरे और युवा मोर्चा के सत्याभाई उपस्थित रहे। साथ ही बूथ अध्यक्ष श्री कन्हैया यादव, श्री लेखराम कनोजे, ग्राम के बड़े बुजुर्ग, जनप्रतिनिधि, महिलाएं और युवा साथी भी उपस्थित रहे।
अतिथि अध्यक्ष श्री टिकेश्वर मनहरे ने भारत माता की पूजा-अर्चना कर भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार की सफल योजनाओं को गांव के गरीब, शोषित, पीड़ित, वंचित और किसानों तक पहुँचाने पर जोर दिया। उन्होंने गांव की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्य करने पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम में स्वच्छता अभियान का आयोजन भी किया गया। इसके अतिरिक्त, ग्राम के सम्माननीय बुजुर्गों और महिला माताओं को श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
भाजपा किसान मोर्चा जिला रायपुर के प्रवक्ता योगेश चंद्राकर ने कार्यक्रम की जानकारी दी और उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद दिया।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर