जनपद प्राथमिक शाला चिखलाकसा क्रमांक 1 में अंगना में शिक्षा व पढ़ाई तिहार का हुआ आयोजन ।
आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को शासकीय जनपद प्राथमिक शाला चिखला कसा क्रमांक 1 संकुल केंद्र में अंगना म शिक्षा / पढ़ाई तिहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया । लक्षित बच्चे एवं कक्षा पहली ,दूसरी के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों के माता पिता ने भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए । माताओ को बताया गया कि किस प्रकार आप घर में अपने बच्चों के अक्षर ज्ञान और संख्याओं का ज्ञान करा सकते हैं ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 6 की पार्षद के यस गौतम थे शाला प्रबंधन समिति (यसएमसी ) के अध्यक्ष कीर्ति भारद्वाज एवं सभी सदस्यों उपस्थित रहे ।
शाला की प्रधान पाठक रीता बख्शी शिक्षिका मैरली मैथ्यू ने कार्यक्रम का संचालन किया । इस कार्यक्रम में भारती को स्मार्ट माता का सम्मान दिया गया ।