तिल्दा नेवरा
दिलीप वर्मा।
9424211900
पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा का होली मिलन समारोह सम्पन्न।
छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के समस्त साथियों की नियमित मासिक बैठक कर्मचारी भवन तिल्दा में सम्पन्न हुई जिसमें होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सभी साथी एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर सादर अभिवादन करते हुए खुशियों से वातावरण को भावविभोर कर दिया।छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के महासचिव अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि इस समारोह में सचिव सेवादास वैष्णव, कोषाध्यक्ष लेवनप्रसाद वर्मा, तुलसीराम वर्मा और, रामकुमार वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर संघ के अध्यक्ष रामावतार पांडेय, जवाहरलाल सिरमौर,
घनश्याम वर्मा ने गुलाल लगाकर श्री फल से सम्मानित किया और मुंह मीठा कराते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए प्रवीण कुमार शर्मा और सलीम खान ने छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की सदस्यता ग्रहण की,जिन्हें रघुनंदन लाल वर्मा, एस.एन.गुप्ता ने सम्मानित किया
इस अवसर पर आर. एल. वर्मा, तुलाराम साहू, आर. सी. वर्मा, एस. डी. वैष्णव, तुलसीराम वर्मा और रामकुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में संघ के कार्यप्रणाली और नियमित बैठक की उन्मुक्त कंठ से प्रशंसा की।श्री तुलाराम साहू और डाक्टर आर. के. वर्मा ने कविता पाठ किया जो अत्यंत सराहनीय रहा। संघ के अध्यक्ष रामावतार पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि शीघ्र ही शासन द्वारा महंगाई भत्ता संबंधी आदेश जारी होने का संकेत प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर सर्व रामेश्वर प्रसाद वर्मा,मालिक राम साहू, टीकाराम वर्मा,रघुनंदन लाल शांडिल्य,यशवंत कुमार वर्मा,नकुलप्रसाद वर्मा, नरेंद्र कुमार वर्मा, हेमन्त कुमार नायक, लेखराम कुंभकार, चिंताराम वर्मा, बाजार लाल साहू, मालिक राम वर्मा,टीकाराम वर्मा, सरजू प्रसाद धिरहे,श्रीमती चन्द्र कला वर्मा और अनेक साथी उपस्थित थे।जवाहरलाल सिरमौर ने इस कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए साथियों की गरिमामयी उपस्थिति के लिए धन्यवाद देते हुए अगले महीने की बैठक में शतप्रतिशत उपस्थिति का आह्वान करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।