सिलपट्टी में 3 माह से राशन नहीं मिल रहा, सरपंच के साथ ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में की लिखित शिकायत।

तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
9424211900

सिलपट्टी में 3 माह से राशन नहीं मिल रहा, सरपंच के साथ ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में की लिखित शिकायत।
तिल्दा ब्लॉक के कुछ ग्राम पंचायतों में नए वित्तीयवर्ष के पहले ग्रामीणों को राशन का चांवल,शक्कर आदि नहीं मिल पाया है और न ही फिंगर प्रिंट हो पाया है। ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिलपट्टी के सरपंच लोकेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष ट्रैक्टरों में भराकर तिल्दा पहुंचे और एसडीएम एवं तहसील कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। 
सरपंच व ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लगभग 75 प्रतिशत ग्रामीणों को चांवल नहीं मिल पाया है। साथ ही विगत तीन माह से शक्कर और नमक भी नहीं दिया गया है। साथ ही फिंगर प्रिंट भी नहीं लिया गया है जिसके चलते ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। 
सरपंच और ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सेल्समैन को बोलने पर वह कहता है कि जहां जाकर शिकायत करना है करलो कुछ नहीं होने वाला है।
 
ग्रामीणों ने तत्काल उचित कार्रवाई की मांग की है।

इसी तरह से तिल्दा ब्लॉक के ग्राम सारारीडीह के ग्रामीणों ने भी राशन नहीं मिलने की शिकायत की है। यहां भी सेल्समेन द्वारा सर्वर डाउन होने की बात कहकर लगातार ग्रामीणों को गुमराह करने की शिकायतें सामने आई है।
सारारीडीह में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3