*खरोरा में कक्षा 8वीं की संस्कृत परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न*
खरोरा
जिला केंद्रीकृत उच्च प्राथमिक प्रमाण-पत्र परीक्षा 2026 के अंतर्गत केंद्र क्रमांक 832007, शासकीय शैक्षिक मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय खरोरा में कक्षा आठवीं विषय संस्कृत की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
परीक्षा में कुल दर्ज संख्या 120 रही, जिसमें से 119 विद्यार्थी उपस्थित हुए, जबकि 1 विद्यार्थी अनुपस्थित रहा। परीक्षा केंद्र का संचालन केंद्राध्यक्ष श्री रमेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। सहायक केंद्राध्यक्ष के रूप में श्री भारत लाल वर्मा एवं श्रीमती कंचन वर्मा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री अश्वनी पाटकर एवं समस्त विद्यालय परिवार के सहयोग से परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान अनुशासन एवं व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं।श्री रोहित वर्मा जी की खबर