*रायपुर जिले में पाँचवीं–आठवीं बोर्ड परीक्षाएँ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार*
प्रेस विज्ञप्ति
*रायपुर जिले में पाँचवीं–आठवीं बोर्ड परीक्षाएँ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार*
रायपुर जिले में आयोजित पाँचवीं एवं आठवीं बोर्ड परीक्षाएँ आज पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गईं, जिनमें विद्यार्थियों में उत्साह एवं अनुशासन देखने को मिला। परीक्षा के सफल संचालन हेतु संकुल प्राचार्य अशोक कुमार कोशले के मार्गदर्शन में संकुल समन्वयक कांत कुमार द्वारा समुचित व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की गई तथा पर्याप्त मात्रा में प्रश्न पत्रों का वितरण सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण हरीश प्रसाद साहू, दिनेश कुमार साहू सहित समस्त शिक्षकों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं केंद्र अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रहीं और परीक्षा निर्विघ्न रूप से आयोजित की गई। अब विद्यार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।