*खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाए,पिछली बार जैसी किल्लत दोबारा न हो – डॉ. प्रतीक उमरे*

*खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाए,पिछली बार जैसी किल्लत दोबारा न हो – डॉ. प्रतीक उमरे*

*खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाए,पिछली बार जैसी किल्लत दोबारा न हो – डॉ. प्रतीक उमरे*
*खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाए,पिछली बार जैसी किल्लत दोबारा न हो – डॉ. प्रतीक उमरे*


दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आग्रह किया है कि आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में खाद का पर्याप्त स्टॉक समय पर सुनिश्चित किया जाए,ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि पिछले खरीफ सीजन के दौरान खाद की कमी के कारण किसानों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा था और कई स्थानों पर किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पाई, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हुई थी।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है और यहां के अधिकांश किसान खरीफ फसलों पर निर्भर हैं।ऐसे में समय पर खाद उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है। यदि खाद की कमी होती है तो किसानों की बुवाई और उत्पादन दोनों प्रभावित होते हैं,जिसका सीधा असर उनकी आय और प्रदेश की कृषि व्यवस्था पर पड़ता है।उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि राज्य के सभी जिलों,विशेषकर दुर्ग संभाग सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी समितियों और कृषि केंद्रों के माध्यम से यूरिया,डीएपी,पोटाश एवं अन्य आवश्यक उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण अभी से किया जाए साथ ही खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाया जाए,ताकि किसानों को ब्लैक मार्केटिंग या अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े।किसानों को समय पर खाद, बीज और अन्य कृषि संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।राज्य सरकार को किसानों के हित में गंभीरता दिखाते हुए समय रहते ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि खरीफ सीजन के दौरान खाद की किल्लत जैसी समस्या दोबारा न हो।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि खाद वितरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त स्टॉक तुरंत उपलब्ध कराया जाए तथा किसानों की सुविधा के लिए वितरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए।डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इस विषय पर त्वरित संज्ञान लेकर आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है ताकि प्रदेश के किसान बिना किसी परेशानी के खरीफ सीजन की तैयारी कर सकें और कृषि उत्पादन में वृद्धि हो सके।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3