तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
9424211900
ग्राम अल्दा के ग्रामीण बड़ी संख्या में तहसील कार्यालय तिल्दा पहुंचकर किया चक्का जाम।
तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अल्दा के महिला पुरुष बड़ी संख्या में ग्रामीणजन आज दोपहर तिल्दा पहुंचे और तहसील कार्यालय के सामने चक्काजाम कर नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में प्रस्तावित एक प्लांट के लिए पूर्व सरपंच के द्वारा फर्जी तरीके से एनओसी दिया गया था जिसे रद्द करने की मांग काफी लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही है लेकिन शासन प्रशासन के द्वारा किसी तरह का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, ग्रामीणों ने कहा है की एनओसी रद्द किया जाए और पूर्व सरपंच के खिलाफ में मामला दर्ज किया जाए, और जब तक ऐसा नहीं होगा तब तक यहां पर धरना प्रदर्शन और चक्का जाम करेंगे।
ग्रामीण एक वाहन में पानी का टंकी सहित गैस चूल्हा आदि सहित खाने पीने की सामाग्री लेकर पहुंचे हैं और ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जब तक उनकी मांग पूरा नहीं होगा तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा ।
इधर नेवरा थाना सहित खरोरा थाना एवं आसपास सहित रायपुर से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित है।
दोपहर तक तहसील कार्यालय के सामने हाई स्कूल मार्ग पर ग्रामीणों का चक्काजाम जारी है।
बाइट 1, ग्रामीण पुरुष
2, ग्रामीण महिला