"*अल्ट्राटेक सीमेंट ग्रुप उत्पादन में नंबर एक साथ ही श्रमिकों के शोषण में भी नंबर एक*" *शंकर सिंह निर्मलकर*

"*अल्ट्राटेक सीमेंट ग्रुप उत्पादन में नंबर एक साथ ही श्रमिकों के शोषण में भी नंबर एक*" *शंकर सिंह निर्मलकर*

"*अल्ट्राटेक सीमेंट ग्रुप उत्पादन में नंबर एक साथ ही श्रमिकों के शोषण में भी नंबर एक*" *शंकर सिंह निर्मलकर*
*प्रेस विज्ञप्ति*
"*अल्ट्राटेक सीमेंट ग्रुप उत्पादन में नंबर एक साथ ही श्रमिकों के शोषण में भी नंबर एक*" *शंकर सिंह निर्मलकर*
छत्तीसगढ़ सीमेंट स्टील एवं खदान कल्याणकारी श्रमिक संघ के संरक्षक श्री शंकर सिंह निर्मलकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट ग्रुप आज प्रतिवर्ष 240 मिलियन टन सीमेंट उत्पादन कर विश्व में नंबर एक बन चुका है और इसका उत्सव भी मनाया जा रहा है रात्रि भोज डीनर और भी कई कार्यक्रम आयोजित कर खुशियां मनाई जा रही है।

इसमें छत्तीसगढ़ में अल्ट्राटेक सीमेंट की चार बड़ी सीमेंट कारखाने हैं और नंबर एक बनाने में इन्हीं चार सीमेंट उद्योगो की मुख्य भूमिका निभाई है। इसे नंबर एक तक पहुंचाने में यहां के श्रमिकों का मुख्य योगदान रहा है इसे नकारा नहीं जा सकता। *इसके साथ ही अल्ट्राटेक सीमेंट छत्तीसगढ़ श्रमिकों के शोषण में भी नंबर एक पर पहुंच गया है*। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बैकुंठ सीमेंट वर्क्स जिसके बदौलत मैहर, मानिकगढ , सोनार बांग्ला, जैसे जगहों पर सीमेंट उद्योग खुला उसी बैकुंठ सीमेंट वर्क्स अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ के श्रमिकों का भयंकर शोषण हो रहा है यहां वर्ष 2024 - 2025 का बोनस एग्रिसीया भी नहीं दिया गया इसके साथ ही श्रमिकों को काम से भी निकाला जा रहा है 150 से भी अधिक श्रमिकों को बिना किसी पूर्व सूचना दिए निकाल दिया गया इस मुद्दे को उठाने की वजह से अक्टूबर 2025 में लगातार 28 दिनों तक प्रबंधक द्वारा कारखाने में तालाबंदी कर दिया गया और 15 श्रमिक प्रतिनिधियों को निलंबित कर दिया गया जिन्हें आज तक काम पर वापस नहीं लिया गया है। तालाबंदी हटाने के पूर्व श्रमिक प्रतिनिधियों को एच आर विभाग के अधिकारी जितेंद्र तनवर ने कहा था कि कुछ दिनों बाद निलंबित श्रमिकों को काम पर वापस रख लिया जाएगा लेकिन आज तक उन श्रमिकों को काम पर वापस नहीं लिया गया है जिसकी वजह से कंपनी में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है जो कभी भी विस्फोटक हो सकती।
श्रमिक नेता शंकर सिंह निर्मलकर ने आगे कहा कि 
श्रमिकों की मांगों समस्याओं एवं श्रमिकों का निलंबन वापस लेने को लेकर क्षेत्रीय विधायक मंत्री श्री टंक राम जी वर्मा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से प्रत्यक्ष रूप से मिलकर अवगत कराया जा चुका है लेकिन सभी लोगों नेता नजरंदाज कर दिया जिसके कारण शासन प्रशासन पर भी उद्योगपतियों से मिलीभगत की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
हमारे यूनियन द्वारा श्रमिकों का निलंबन वापस लेने के लिए जिला कलेक्टर,श्रम सचिव, केन्द्रीय श्रमायुक्त, राज्य श्रमायुक्त यहां तक प्रदेश के राज्यपाल महामहिम श्री रमन डेका जी से भी मिलकर पत्र दिया जा चुका है लेकिन सभी लोगों को कारखाने में हड़ताल जैसी स्थिति उत्पन्न होने कख इंतजार है।
मैं यूनियन का संरक्षक होने के नाते यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि अल्ट्राटेक सीमेंट 240 मिलियन टन उत्पादन कर अग्रणी श्रेणी में है इसे अग्रणी बनाने में श्रमिकों का मुख्य योगदान है इसलिए श्रमिकों को रोके हुए बोनस एग्रिसीया का भुगतान कंपनी प्रबंधन को तत्काल करना होगा इसके साथ ही निलंबित श्रमिकों को भी काम पर वापस लिया जाए अन्यथा किसी भी तरह से अप्रिय हड़ताल तालाबंदी जैसी स्थिति उत्पन्न होती है तो इसके लिए कंपनी प्रबंधन के साथ साथ शासन प्रशासन भी पुरी तरह से जिम्मेदार रहेगा।
धन्यवाद 
भवदीय 
शंकर सिंह निर्मलकर 
संरक्षक 
छत्तीसगढ़ सीमेंट स्टील एवं खदान कल्याणकारी श्रमिक संघ 
मोबाइल नंबर 
+91 70007 02788

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3