बंगाल चुनाव में केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा सक्रियता से गृह मंत्री अमित शाह की सभा की तैयारियों का किया निरीक्षण।

दिलीप वर्मा 
9424211900

तिल्दा नेवरा पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मंत्री टंक राम वर्मा लगातार विभिन्न स्थानों पर चुनावी बैठकें व चुनाव प्रचार संबंधी गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। वे लगातार क्षेत्र में पार्टी कार्यों और तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

इसी क्रम में आज उन्होंने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 23 अप्रैल को प्रस्तावित केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा स्थल एवं हेलिपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों व भाजपा के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने टीएमसी शासन से मुक्ति, "सोनार बांग्ला" के निर्माण, और अवैध घुसपैठ को रोकने पर मुख्य जोर दिया है। 
मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार, राज्य की महिलाओं को प्रति माह 3,000 रुपये देने का वादा किया है, जो टीएमसी की 'लक्ष्मी भंडार' योजना (500-1200 रुपये) से तीन गुना ज्यादा है, अन्नपूर्णा योजना के तहत फार्म भरने के लिए महिलाओं में भारी उत्साह है।
उन्होंने कहा इस बार राज्य में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कथित आतंक का अंत होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में उमड़ रहे जनसमर्थन से स्पष्ट है कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।
इधर तिल्दा नेवरा के दिग्गज भाजपा नेता राम पंजवानी ने भी कहा की इस बार बंगाल में कमल फूल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3